आसिम रियाज और हिमांशी खुराना का रिश्ता क्या द एन्ड होने वाला है?
‘बिग बॉस 13’ के रनरप रहे आसिम रियाज आज किसी परिचय के मोहताज नहीं। जम्मू-कश्मीर से आया व्यक्ति कैसे मुंबई में स्ट्रगल करता है। अपने सपने को पूरा करने में जी-जान लगाकर काम करना, फिर मॉडलिंग। उसके बाद सीधे एंट्री होती असीम रियाज की बिग बॉस हाउस में। जहां उनका एग्रेसशन ही उनका पहचान बन जाता है।
सिद्धार्थ शुक्ला से दोस्ती से लेकर नफरत तक की जर्नी लोगों को खूब पसंद आई। चोकलेटी बॉय असीम खासा लड़कियों को खूब पसंद आए। लेकिन असीम के दिल की धड़कन में सिर्फ एक नाम धड़कता वो थी हिमांशी खुराना।
हिमांशी खुराना और असीम की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया। हालांकि, शो में जब हिमांशी आई थी तभी वो रिलेशनशिप में थी। लेकिन शो में असीम और हिमांशी की दोस्ती उनके बॉयफ्रेंड को रास नहीं आई और दोनों के रिश्ते का द एन्ड हो गया।

जब ये बात सलमान खान के कान तक गई तो असीम को सलमान के गुस्से का भी सामना करना पड़ा। उसके बाद हिमांशी की शो में फिर से एंट्री हुई फैमिली स्पेशल वीकेंड में। जहां आसिम ने हिमांशी को प्रपोज भी किया था।

‘बिग बॉस’ खत्म होने के बाद आसिम और हिमांशी कई मौके पर साथ दिखे। दोनों ने एक म्यूजिक वीडियो एलबम ‘काला सोहना है’ में साथ में काम किया। उनके फैंस इनकी जोड़ी से बहुत खुश दिखे। फैंस के लिए ये एलबम किसी तोहफे से कम नहीं था। नेहा कक्कड़ ने इस गाने को गाया।

लेकिन अब लग रहा है दोनों के रिश्ते में दरार आ चुकी है। आसिम रियाज और हिमांशी खुराना के ब्रेकअप की बात की खबरें सामने आ रही है। ब्रेकअप की खबरें इसलिए होने लगी। क्योंकि हिमांशी खुराना ने जो ट्वीट किया उसमें दिल टूटने वाला इमोजी है।
उनका ट्वीट देख ये कयास लगाए जाने लगा है कि आसिम के साथ उनके रिश्ते में सबकुछ ठीक नहीं है। हिमांशी ने ट्वीट में लिखा, “कोई भी हमें साथ में नहीं देखना चाहता है।” इसके साथ ही टूटे हुए दिल का इमोजी बना हुआ है। उनके इस ट्वीट से दोनों के फैंस काफी दुखी हैं।
Nobody wana see us together…..💔
— Himanshi khurana (@realhimanshi) April 6, 2020
हिमांशी खुराना का ट्वीट देखने के बाद आसिम रियाज भी लगता है परेशान हो गए हैं। क्योंकि आसिम रियाज ने भी ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, “हिमांशी मैं हमेशा तुम्हारे साथ हूं। कोई मतलब नहीं है वो क्या कहते हैं या क्या करते हैं।”
@realhimanshi BABE I AM WITH YOU NO MATTER WHAT THEY SAY OR DO.!!!
— Asim Riaz (@imrealasim) April 7, 2020
बता दें कि दो दिन पहले ही हिमांशी ने आसिम के साथ एक रोमांटिक तस्वीर भी शेयर की थी। यहां तक कि लॉकडाउन में आसिम और हिमांशी एक दूसरे से वीडियो कॉल के जरिए बातें करते हुए भी नजर आए थे।
— Himanshi khurana (@realhimanshi) April 5, 2020
हिमांशी ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की थी। जोकि वीडियो कॉल के दौरान की ही थी। साथ ही उन्होंने कई सारे हार्ट वाले इमोजी बनाए। अब देखना है कि क्या सच में हिमांशी ने असीम के साथ ब्रेकअप कर ली है या फिर ये सिर्फ एक मजाक था।
