Óñ▓ÓÑÇÓñ¼Óñ┐Óñ»Óñ¥ ÓñòÓÑç Óñ¬ÓÑéÓñ░ÓÑìÓñÁ Óñ¬ÓÑìÓñ░ÓñºÓñ¥Óñ¿Óñ«ÓñéÓññÓÑìÓñ░ÓÑÇ Óñ«Óñ╣Óñ«ÓÑéÓñª Óñ£Óñ┐Óñ¼ÓÑìÓñ░Óñ┐Óñ▓ ÓñòÓñ¥ 68 Óñ©Óñ¥Óñ▓ ÓñòÓÑÇ ÓñëÓñ«ÓÑìÓñ░ Óñ«ÓÑçÓñé Óñ¿Óñ┐ÓñºÓñ¿

लीबिया के पूर्व प्रधानमंत्री महमूद जिब्रिल का 68 साल की उम्र में निधन

लीबिया के पूर्व प्रधानमंत्री महमूद जिब्रिल का 68 साल की उम्र में मिस्र की राजधानी काहिरा में निधन हो गया। स्थानीय माडिया के मुताबिक, वो कोरोना से संक्रमित थे। मीडिया रिपोर्ट में कहा कि जिब्रिल कुछ समय पहले ही वायरस से संक्रमित हुए थे। संक्रमण के वजह से ही उनका निधन हो गया। उनके निधन की आधिकारिक पुष्टि रविवार को की गई।

कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद महमूद जिब्रिल को काहिरा के एक अस्पताल में 10 दिनों तक आइसोलेशन में रखा गया था। दूसरी तरफ ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को भी कोरोना संक्रमण की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जॉनसन के कार्यालय ने ये जानकारी दी। पिछले महीने जॉनसन में कोरोनो वायरस के लक्षण देखे गए थे। मार्च की 27 तारीख को बोरिस जॉनसन के कोरोना पॉजिटिव होने की बात सामने आई थी।

लीबिया के पूर्व नेता मुअम्मर अल-गद्दाफी को हटाने और मारे जाने के एक साल बाद साल 2012 में गठित हुआ गठबंधन ‘नेशनल फोर्सेस एलायंस’ के जिब्रील प्रमुख थे। उनकी मौत से राजनीतिक दलों में दुख की लहर है। दुनियाभर में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या में रोजाना ही इजाफा हो रहा है।

इसमें आम लोगों के साथ-साथ खास लोगों की भी जानें जा रही हैं। दुनिया के लगभग 204 देशों में कोरोना वायरस का प्रकोप दिख रहा है। सोमवार तक कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या 69 हजार तक पहुंच गई। इसके अलावा इस वायरस के संक्रमण से लगभग 12 लाख लोग संक्रमित हैं। इलाज के बाद दो लाख 62 हजार स्वस्थ भी हुए।