Óñ«ÓÑïÓñ╣Óñ▓ÓÑìÓñ▓Óñ¥ ÓñòÓÑìÓñ▓ÓÑÇÓñ¿Óñ┐Óñò ÓñòÓÑç ÓñíÓÑëÓñòÓÑìÓñƒÓñ░ ÓñòÓÑï ÓñòÓÑïÓñ░ÓÑïÓñ¿Óñ¥ Óñ¬ÓÑëÓñ£Óñ┐ÓñƒÓñ┐ÓñÁ, ÓñçÓñ▓Óñ¥Óñ£ ÓñòÓÑç ÓñªÓÑîÓñ░Óñ¥Óñ¿ Óñ╣ÓÑüÓñå ÓñçÓñéÓñ½ÓÑçÓñòÓÑìÓñƒ

मोहल्ला क्लीनिक के डॉक्टर को कोरोना पॉजिटिव, इलाज के दौरान हुआ इंफेक्ट

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के मोहल्ला क्लीनिक के डॉक्टर के कोरोना पॉजिटिव पाया गया हैं। बीते कई दिनों से क्लीनिक में मरीजों का इलाज कर रहा था।अब खतरे को देखते हुए उस इलाके में नोटिस चस्पा कर दिया गया है। लोगों को खुद ही घरों में सेल्फ क्वॉरेनटाइन रहने को कहा गया है।

बताया गया है कि इस डॉक्टर से भी इलाज कराने वालों की संख्या 800 से 1000 तक हो सकती है। गौरतलब है कि इससे पहले मौजपुर के एक मोहल्ला क्लीनिक के डॉक्टर के कोरोना वायरस से संक्रमित होने का मामला सामने आया था। डॉक्टर के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद प्रशासन की तरफ से एक नोटिस चस्पा किया गया है।

इसमें कहा गया है कि जिन लोगों ने 12 से 20 मार्च तक इस मोहल्ला क्लीनिक में इलाज कराया है या फिर किसी को चेकअप के लिए लाए थे, ऐसे सभी लोग घर में ही सेल्फ क्वारेनटाइन हो जाएं। अगर इस दौरान किसी को भी कोई परेशानी आती है, तो वे नोटिस में दिए गए नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।

आपको बता दें कि बीते दिनों दिल्ली के मौजपुर में भी ऐसा ही एक मामला सामने आया था। यहां करीब 800 लोगों को सेल्फ क्वारेनटाइन रहने के निर्देश दिए गए थे। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के इस मोहल्ला क्लीनिक में भी यह आंकड़ा 800 या उससे अधिक हो सकता है।

जानकारों के मुताबिक, कोरोना संक्रमित लोगों को स्वस्थ हो जाने के बाद भी कुछ सावधानियां बरतनी चाहिए। ऐसे लोगों को घर में पानी शेयर करने, हाथ मिलाने या परिजनों से संपर्क बनाने से बचना चाहिए। उन्‍हें खांसी, जुकाम या छींक नहीं आने के बाद भी बार-बार हाथ धोते रहने चाहिए।

अगर उनके शरीर में वायरस का स्‍तर बहुत कम है तो वे खाना या पानी शेयर करने से दूसरे लोगों को संक्रमित नहीं कर सकते। फिर भी ऐसे में उन्हें वायरस को फैलने से रोकने के लिए हरसंभव एहतियात बरतना चाहिए। वैसे एक बार संक्रमण से पूरी तरह ठीक हो चुके व्‍यक्ति की प्रतिरक्षा प्रणाली दोबारा संक्रमण से बचाने के लिए तैयार हो जाती है। उसे दोबारा इंफेक्‍शन होने के आसार न के बराबर होते हैं।

जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम को दिल्ली सरकार ने क्‍वारेनटाइन सेंटर बनाने के आदेश दिए हैं। इलाके के जिला उपायुक्त ने ये आदेश जारी किए। संभावना है कि निजामुद्दीन मरकज़ के लोगों को यहां रखा जा सकता है। इस संबंध में डीडीएमए (साउथ-ईस्ट) की चेयरमैन हरलीन कौर ने पत्र में लिखा कि नेहरू स्टेडियम कॉम्पलेक्स को कोविड-19 के मामलों में क्‍वारेनटाइन रखने संबंधित आदेश जारी हो चुका है।

बता दें, दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में एक धार्मिक सभा में लगभग 300-400 लोग शामिल हुए थे। इस दौरान COVID-19 से संक्रमित होने की संभावना के कारण 163 लोगों को दिल्ली के लोक नायक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।