ÓñòÓñ«Óñ▓Óñ¿Óñ¥ÓñÑ Óñ¿ÓÑç ÓñÅÓñò ÓñªÓñ░ÓÑìÓñ£Óñ¿ Óñ©ÓÑç ÓñàÓñºÓñ┐Óñò ÓñòÓñ¥ÓñéÓñùÓÑìÓñ░ÓÑçÓñ© Óñ¿ÓÑçÓññÓñ¥ÓñôÓñé ÓñòÓÑï ÓñªÓñ┐Óñ»Óñ¥ ÓñòÓÑêÓñ¼Óñ┐Óñ¿ÓÑçÓñƒ Óñ«ÓñéÓññÓÑìÓñ░ÓÑÇ ÓñöÓñ░ Óñ░Óñ¥Óñ£ÓÑìÓñ» Óñ«ÓñéÓññÓÑìÓñ░ÓÑÇ ÓñòÓñ¥ ÓñªÓñ░ÓÑìÓñ£Óñ¥

कमलनाथ ने एक दर्जन से अधिक कांग्रेस नेताओं को दिया कैबिनेट मंत्री और राज्य मंत्री का दर्जा

मध्यप्रदेश की सियासत में हर दिन कोई-न-कोई राजनीतिक घटना सामने आ रहा है। माना जा रहा है कि आज सुप्रीम कोर्ट भाजपा के तरफ से डाली गई याचिका पर सुनवाई कर सकती है। कल इस पर सुनवाई होनी थी पर कोर्ट ने टाल दिया। जहां भाजपा की कोशिश है कि जल्द-से-जल्द फ्लोर टेस्ट हो जाए वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस इसे टालने में लगी है। एक तरफ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह बागी नेताओं को मनाने में जुटे हैं और उनसे मिलने की कोशिश में लगे हैं तो वहीं दूसरी तरफ प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ मध्यावधि चुनाव की तैयारियों में लग गए हैं।

एक दर्जन से अधिक भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को तबादला किया जा चुका है। इसके अलावा राज्य प्रशासनिक सेवा और मध्य प्रदेश पुलिस सेवा की 100 से ज्यादा अधिकारियों का ट्रांसफर सरकार कर चुकी है जिस पर भाजपा पहले ही कह चुकी है कि ये तबादला उद्योग है। इसके अलावा तीन नए जिलों को बनाने की मंजूरी भी कमलनाथ सरकार ने दे दी है। इससे स्पष्ट हो रहा है कि कांग्रेस मध्यावधि चुनावी तैयारी कर रही है।

इसी पॉलीटिकल क्राइसिस के बीच मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कांग्रेस के करीब एक दर्जन से अधिक नेताओं को कैबिनेट मंत्री और राज्यमंत्री का दर्जा प्रदान कर दिया है। कमलनाथ सरकार ने पिछले 15 महीनों में इन तमाम पदों के लिए कोई नियुक्ति नहीं की थी। ऐसा माना जा रहा है कि उन्होंने इसी परिस्थिति के लिए इन नियुक्तियों को बचाकर रखा था।

किस-किस को मिला कैबिनेट मंत्री का दर्जा

राज्य महिला आयोग का अध्यक्ष शोभा ओझा को बनाया गया है। कमलनाथ सरकार ने शोभा ओझा को इससे पहले कांग्रेस मीडिया विभाग का अध्यक्ष बनाया था। राज्य अजजा आयोग के अध्यक्ष पद के लिए गजेंद्र सिंह राजूखेड़ी का नाम सामने आया है। आनंद अहिरवार को राज्य अजा आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है। राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष पद कि जिम्मेदारी जेपी धनोपिया को सौंपा गया है। मध्य प्रदेश युवा आयोग का पदभार अभय तिवारी को सौंपा गया है। इसके अलावा अभय तिवारी को युवा आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है जो इससे पहले कांग्रेस आईटी सेल के अध्यक्ष थे।

राज्य मंत्री का दर्जा

राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग सदस्य श्रीमती हीरामन उईके
राज्य महिला आयोग सदस्य नीना सिंह
राज्य अनुसूचित जाति आयोग सदस्य गुरुचरण खरे
राज्य महिला आयोग सदस्य जमुना मरावी
राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग सदस्य गुलाब उइके
राज्य महिला आयोग सदस्य शर्मिला एस मोयदे
राज्य महिला आयोग सदस्य डॉ शशि राजपूत
राज्य अनुसूचित जाति आयोग सदस्य प्रदीप अहिरवार
राज्य महिला आयोग सदस्य संगीता शर्मा