Óñ¼Óñ┐Óñ╣Óñ¥Óñ░: Óñ«Óñ╣Óñ¥ÓñùÓñáÓñ¼ÓñéÓñºÓñ¿ Óñ«ÓÑçÓñé ÓñÿÓñ«Óñ¥Óñ©Óñ¥Óñ¿, Óñ«Óñ¥ÓñéÓñØÓÑÇ ÓñòÓÑç Óñ¼Óñ¥Óñª RLSP Óñ¼ÓÑïÓñ▓ÓÑÇ ÓñàÓñ╣ÓñéÓñòÓñ¥Óñ░ ÓññÓÑìÓñ»Óñ¥ÓñùÓÑç RJD

बिहार: महागठबंधन में घमासान, मांझी के बाद RLSP बोली अहंकार त्यागे RJD

बिहार विधानसभा चुनाव छह महीने बाद होने वाले हैं। किसकी सरकार बनेगी ये छह महीने बाद ही पता चलेगा। फिलहाल सभी राजनीतिक पार्टियां चुनाव की तैयारियों में जुटी हुई हैं। जहां NDA मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एकजुट नजर आ रहा है। वहीं महागठबंधन में दरारें आनी शुरू हो गई हैं। महागठबंधन मतलब राष्ट्रीय जनता दल (RJD), हिन्‍दुस्‍तानी आवाम मोर्चा, विकासशील इंसान पार्टी और राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (RLSP) जैसी पार्टियां शामिल हैं। अब ये सभी पार्टियां RJD पर दबाव बढ़ाने लगी हैं जिससे RJD का हाल बुरा हो रखा है।

महागठबंधन में जुबानी घमासान शुरू हो गई है। असल में ये सभी पार्टियों ने एकजुट होकर RJD से कहा है कि जितना जल्दी हो सके को-ऑर्डिनेशन कमिटी बनाए। वरना हमारी पार्टी मार्च के अंत तक अलग रास्ता अख्तियार कर सकती हैं। वहीं, RJD ने इन पार्टियों को जवाब देते हुए कहा कि RJD के बिना इन पार्टियों का कोई खास महत्व नहीं है।

ऐसे में पार्टियों का ये हाल देखते हुए कांग्रेस सामने आई है और सभी से अपील किया है कि वे आपस में सामंजस्य बनाएं। राज्यसभा सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि इसमें किसी को कोई तकलीफ़ नहीं है कि समन्वय समिति बने, लेकिन इस सवाल का जवाब RJD के लोग दें। मिलजुल कर मुद्दों को सुलझाएं। मतभेद को खत्म करने की कोशिश करें। उन्होंने ये भी कहा कि सभी लोग बीजेपी के खिलाफ हैं इसलिए जाएंगे कहां?

NDA में जैसा सामंजस्य है। वैसा JDU में नहीं है। ये बात खुद जेडीयू के प्रधान महासचिव के सी त्यागी ने कहा है। उनका कहना है कि RJD का स्वभाव है- खाओ और खाने मत दो। इन्हीं सब कारणों से जनता दल में आधा दर्जन बार फूट पड़ चुकी है। RJD अकेले ही सम्पूर्ण सत्ता चाहती है। इसलिए यह गठबंधन नहीं चलेगा। त्यागी ने ये भी कहा कि पिछली बार विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार के कारण कांग्रेस को 40 सीटें मिली थीं। वहीं लालू यादव 20 से ज़्यादा सीट कांग्रेस को देना नहीं चाहते थे।

दूसरी तरफ महागठबंधन पर BJP ने चुटकी लेते हुए कहा कि महागठबंधन सिर्फ कहने भर का है। आपस में कहीं से कोई समंजस्य नहीं है। इस बीच राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के प्रधान महासचिव माधव आनंद ने कहा, “कुछ लोग चाहते हैं कि तेजस्वी यादव सीधा मुख्यमंत्री बन जाएं, लेकिन जब सभी लोग मिलेंगे तभी मुख्यमंत्री बन पाएंगे, नहीं तो किस्मत के धनी नीतीश कुमार फिर बनेंगे मुख्यमंत्री।

माधव आनंद ने सख्त रूप अपनाते हुए आगे कहा कि अगर समन्वय समिति नहीं बनानी है तो आप बोल दीजिए, नहीं बनाएंगे आप लोग अपना रास्ता देखिए। फिर देखेंगे हमें क्या करना है। उन्होंने कहा कि RJD को अहंकार त्यागना होगा। उम्मीद है कि RJD कमेटी बनाएगी।

तेजस्वी यादव के मुख्यमंत्री बनाने की बात पर RJD पार्टी के सांसद मनोज झा ने कहा कि सबको पता है न्यूक्लियस में RJD है। अगर नयूक्लियस ने तय कर लिया है तो बाकी सभी एकमत हो जाएंगे। बिहार में BJP के खिलाफ आरजेडी फ्रंट का सबसे बड़ा चेहरा है। जल्द सब ठीक हो जाएगा। महागठबंधन पार्टियों के बीच मची टकरावों से NDA के नेता बेहद खुश हैं।