Óñ«Óñ¿ÓñÜÓñ▓ÓÑç Óñ¿ÓÑç Óñ¼ÓÑçÓñƒÓÑÇ ÓñòÓÑï ÓñªÓÑÇ ÓñÅÓñ©Óñ┐Óñí Óñ½ÓÑçÓñéÓñòÓñ¿ÓÑç ÓñòÓÑÇ ÓñºÓñ«ÓñòÓÑÇ, Óñ«Óñ¥Óñü Óñ¿ÓÑç 4 Óñ©ÓÑçÓñòÓÑçÓñéÓñí Óñ«ÓÑçÓñé Óñ«Óñ¥Óñ░ÓÑç 7 ÓñÜÓñ¬ÓÑìÓñ¬Óñ▓

मनचले ने बेटी को दी एसिड फेंकने की धमकी, माँ ने 4 सेकेंड में मारे 7 चप्पल

एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक औरत एक लड़के को चप्पल से मार रही है। वीडियो में मात्र 4 सेकेंड में महिला 7 बार चप्पलों से वार करती है। ये माम उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले का है। जहां एक लड़का एक लड़की को लगातार परेशान कर रहा था। उस लड़की को दोस्ती करने पर मजबूर कर रहा था। दोस्ती का भूत उतारने के लिए लड़की की माँ ने लड़के की जमकर धुनाई कर दी।

ये मामला गुरुवार की शाम का है। शोहदा छपेड़ा क्षेत्र का निवासी है। वह चप्पल मारने वाली महिला की बेटी को परेशान कर रहा था। उसकी बेटी के साथ राह चलते छेड़खानी करता था। साथ ही बेटी पर जबरन दोस्ती करने का दबाव बनाता था। युवक बेटी को धमकी भी दे रखी थी कि अगर उसने दोस्ती नहीं की तो वह उसे तेजाब से नहला देगा। इस बात की जानकारी माँ को मिली तो वह गुस्से से आग बगुला हो गई। उसके बाद लड़की की मां ने लड़के की जमकर खबर ली।

लड़की ने बताया कि वो कल्याणपुर में रहती है। एक प्राइवेट फर्म में काम करती है। नौकरी के सिलसिले में हर दिन रावतपुर आती-जाती है। शोहदा उसे आए दिन राह चलते छेड़ता था। अभद्र कमेंट कर उसे परेशान करता था। दोस्ती करने पर जोर डालता था। मैं उसे और उसकी हरकतों को इग्नोर करती रही। फिर उस लड़के ने तेजाब डालने की धमकी दी। उसके बाद यह बात परिजनों को बताई।

गुरूवार की शाम शोहदा युवती का पीछा कर रहा था। युवती ने अपनी मां को फोन पर बताया कि वही लड़का आज फिर से पीछा कर रहा है और परेशान का रहा है। उसके बाद युवती के परिजनों ने लड़के को पनकी रोड पर दबोच लिया। इसके बाद महिला ने लड़के का कॉलर पकड़ कर चप्पलों से उसकी जमकर धुनाई कर दी।

महिला ने मारने से पहले वीडियो अपने परिवार वालों से कहा कि वो इसका वीडियो बनाएं। महिला ने पिटाई के बाद लड़के को पुलिस के हवाले कर दिया। युवती की मां का आरोप है कि शोहदा चार बाइकों से दोस्तों के साथ आया था और बेटी को बस से खींचने का प्रयास किया था।