ÓñòÓÑïÓñ░ÓÑïÓñ¿Óñ¥ ÓñòÓÑï Óñ▓ÓÑçÓñòÓñ░ ÓñùÓñ¥ÓñéÓñºÓÑÇ Óñ¬Óñ░Óñ┐ÓñÁÓñ¥Óñ░ Óñ¬Óñ░ BJP Óñ¿ÓÑçÓññÓñ¥ ÓñòÓÑç ÓñÁÓñ┐ÓñÁÓñ¥ÓñªÓñ┐Óññ Óñ¼ÓÑïÓñ▓, ÓñòÓñ╣Óñ¥ ÓñçÓñƒÓñ▓ÓÑÇ Óñ©ÓÑç Óñ▓ÓÑîÓñƒÓÑç Óñ╣ÓÑêÓñé Óñ£Óñ¥ÓñéÓñÜ ÓñòÓñ░Óñ¥Óñô

कोरोना को लेकर गांधी परिवार पर BJP नेता के विवादित बोल, कहा इटली से लौटे हैं जांच कराओ

कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया में आंतक फैला रखा है। इस वायरस की शुरुआत चीन के वुहान शहर से हुई थी। फिर धीरे-धीरे ये पूरी दुनिया में फैल गया है। दिन प्रति दिन इस वायरस के कारण अलग-अलग देशों में कई मौतें हो रही हैं। अब ये भारत में भी दस्तक दे चुका है। भारत में कोरोना के अभी तक 31 मामले सामने आए हैं। अब इस पर राजनीति शुरु हो गई है। राजस्थान के नागौर से राज्यसभा सांसद हनुमान बेनिवाल ने गुरुवार को कोरोना को लेकर एक विवादित बयान दिया है। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को लेकर विवादित बयान दिया।

कांग्रेस पार्टी पर बोलते हुए बेनिवाल ने कहा कि कोरोना वायरस से इटली बुरी तरह प्रभावित हुआ है, इसलिए मैंने सरकार से अनुरोध किया कि कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का कोरोना परीक्षण करवाया जाए, क्योंकि वे लोग हाल ही में इटली से आए हैं।

बेनिवाल के बयान पर अब कांग्रेस की तरफ से जवाबी पलटवार किया गया है। कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाल ने हनुमान बेनिवाल और प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि शर्म की बात है कि मोदी जी हनुमान बेनिवाल का उपयोग कर रहे है, जो अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं। उनसे सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका के लिए गंदी भाषा का इस्तेमाल करवा रहे हैं। इस तरह के गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार के लिए पीएम और बीजेपी को शर्म आनी चाहिए।

वहीं कोरोना वायरस पर सरकार को घेरते हुए राहुल गांधी ने कहा कि कोरोना वायरस स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि कोरोना वायरस सरकार के कंट्रोल में है। ये टाइटैनिक के कैप्टन की तरह है जो यात्रियों से कहता है कि उन्हें घबराने की ज़रूरत नहीं है क्योंकि उनका जहाज अकल्पनीय है। इस संकट की घड़ी से निपटने के लिए सरकार को सही रणनीति बनाने की जरूरत और उस पर काम करने की जरूरत है।

राहुल गांधी के ट्वाट का जवाब देते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि यह वास्तव में दुखद है कि गांधी परिवार इतिहास के सबसे घातक समुद्री आपदाओं में से एक के लिए कोरोना वायरस के रूप में एक गंभीर वैश्विक संकट की तुलना करके हमारे देशवासियों का मनोबल गिरा रहे है।

कोरोना वायरस पर एक और विवादित बयान असम की हाजो विधानसभा से बीजेपी विधायक सुमन हरिप्रिया ने दिया है। उन्होंने कहा कि गौमूत्र और गाय के गोबर से कोरोना वायरस को रोका जा सकता है।

जब मीडिया वालों ने सुमन से इस बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि गोमूत्र और गाय के गोबर से कोरोना वायरस से निजात पाया जा सकता है। क्योंकि इसमें औषधीय गुण होते है। प्राचीन काल में हमारे ऋषि मुनि गायों को अपने आश्रम में रखते थे। तभी वह इतने स्वस्थ और दीर्घायु हुआ करते थे।