जूता पॉलिश करने वाले ‘सनी हिंदुस्तानी’ ने हुनर से बदली अपनी किस्मत 

कहते हैं कि किस्मत भी उन्हीं का साथ देती है जिनके अंदर हुनर होता है। ऐसा ही कुछ हुआ इंडियन आइडल 11  के विनर सनी हिंदुस्तानी के साथ। कभी आर्थिक तंगी से झूझ रहे सनी सड़क किनारे जूते पॉलिश करने का काम करते थे। अपनी लगन और बेहतरीन आवाज से सनी हिंदुस्तानी ने न सिर्फ इंडियन आइडल 11 का ख़िताब जीता बल्कि अपने परिवार की किस्मत भी बदली।

 पंजाब के भटिंडा शहर के रहने वाले हैं सनी हिंदुस्तानी

कार्यक्रम में ऑडिशन के दौरान सनी ने बताया था कि उनकी माँ घर के खर्च को चलाने के लिए दूसरों के घरों में बर्तन साफ़ करने का काम करती हैं। सनी ने अपने जादुई सुरों से ऑडिशन के दौरान ही जजों का दिल जीत लिया था। शो के जज विशाल डडलानी ने तो उनकी तुलना प्रख्यात गायक नुसरत फ़तेह अली से भी की।

सनी ,शो के दौरान ही इतने पॉपुलर हुए कि उन्हें उसी बीच फिल्म पंगा के लिए गीत गाने का ऑफर भी मिल गया।  यह गाना उन्होंने गायक शंकर महादेवन के साथ गाया। शो के दौरान सनी की कहानी सुन सभी जज भावुक भी हो गए थे। ट्रॉफी जीतने के बाद सनी हिंदुस्तानी ने कहा कि शो के दौरान मेरे लिए सबसे खूबसूरत लम्हा तब था जब मेरी माँ  ने मंच पर आकर मेरे माथे को चूमा था।