ÓñùÓÑüÓñ£Óñ░Óñ¥Óññ ÓñòÓÑç ÓñûÓñéÓñ¡Óñ¥Óññ ÓññÓñ¥Óñ▓ÓÑüÓñòÓñ¥ Óñ«ÓÑçÓñé Óñ¡ÓñíÓñ╝ÓñòÓÑÇ Óñ©Óñ¥ÓñéÓñ¬ÓÑìÓñ░ÓñªÓñ¥Óñ»Óñ┐Óñò Óñ╣Óñ┐ÓñéÓñ©Óñ¥, 13 Óñ▓ÓÑïÓñù ÓñÿÓñ¥Óñ»Óñ▓

गुजरात के खंभात तालुका में भड़की सांप्रदायिक हिंसा, 13 लोग घायल

गुजरात के आणंद जिले के खंभात तालुका में रविवार को दो गुटों में हिंसक झड़प हो गई। अचानक दंगा भड़क जाने के कारण 13 लोग घायल हो गए। इस दौरान आक्रोशित भीड़ ने एक-दूसरे के ही कम-से-कम 25 घरों, दुकानों और वाहनों को आग के हवाले कर दिया।

इस मामले पर पुलिस का कहना है कि झड़प का केंद्र अकबरपुरा था, लेकिन आसपास के इलाकों से भी छूट-पुट घटनाएं सामने आई हैं। घटना के बाद पुलिस ने स्थिति को संभालने के लिए 100 पुलिसकर्मियों को तैनात किया है। घटना के दौरान स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस की ओर से आंसू गैस के गोले भी दागे गए। साथ ही पुलिस को लाठी-चार्ज भी करना पड़ा।

खेड़ा के एसपी दिव्या मिश्रा ने इस मामले पर कहा, “इस क्षेत्र में सांप्रदायिक हिंसा का इतिहास रहा है। आज दोनों समुदायों के बीच झड़प क्यों हुई, इसकी जांच जारी है। स्थिति अब नियंत्रण में है। हिंसा मामले में हमने 46 लोगों को चिन्हित किया है। घटनास्थल पर पथराव और आगजनी हुई थी। करीब 15-20 घर और दुकानों को आग के हवाले कर दिया गया, मगर हम अभी भी नुकसान का आकलन कर रहे हैं। टकराव में किसी को भी गंभीर चोट लगने की खबर नहीं है। हॉस्पिटल में भर्ती हुए छह लोगों को छुट्टी दे दी गई है।”

दिव्या मिश्रा खेड़ा के एसपी हैं और फिलहाल वो आणंद जिले के प्रभारी भी हैं। उन्होंने बताया कि दोषियों के खिलाफ एफआईआर की प्रक्रिया जारी है। बताया जा रहा है कि जब तक पुलिस स्थिति को संभाल पाती। मामला पुलिस के हाथ से निकल गया जिसके कारण हिंसा लगभग एक घंटे तक जारी रही। लेकिन कुछ देर बाद ही स्थिति को काबू कर लिया गया। गौरतलब है कि इस घटना से एक महीने पहले भी दो समुदायों में हिंसा हो चुकी है। एक महीने के भीतर यह हिंसा की दूसरी घटना है। पिछली बार 24 जनवरी को एक व्यक्ति की मौत हो गई थी।