ÓñƒÓÑìÓñ░ÓñéÓñ¬ ÓññÓÑÇÓñ©Óñ░ÓÑç ÓñàÓñ«ÓÑçÓñ░Óñ┐ÓñòÓÑÇ Óñ░Óñ¥ÓñÀÓÑìÓñƒÓÑìÓñ░Óñ¬ÓññÓñ┐ Óñ¼Óñ¿ÓÑç Óñ£ÓÑï Óñ¡Óñ¥Óñ░Óññ ÓñåÓñÅÓñé Óñ¬Óñ░ Óñ¿Óñ╣ÓÑÇÓñé ÓñòÓñ░ÓÑçÓñéÓñùÓÑç Óñ¬Óñ¥ÓñòÓñ┐Óñ©ÓÑìÓññÓñ¥Óñ¿ ÓñòÓñ¥ ÓñªÓÑîÓñ░Óñ¥

ट्रंप तीसरे अमेरिकी राष्ट्रपति बने जो भारत आएं पर नहीं करेंगे पाकिस्तान का दौरा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आज भारत के दो दिवसीय दौरे पर अहमदाबाद पहुंचे। वे ऐसे तीसरे अमेरिकी राष्ट्रपति बन हैं जो भारत आए हैं पर पाकिस्तान नहीं जाएंगे। इसका सीधा अर्थ निकाला जा रहा है कि वह आतंकवाद के खिलाफ खड़े हैं।

पिछले साल जुलाई महीने में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान अमेरिकी दौरे पर गए थे तब उनको ट्रंप को पाकिस्तान आने की दावत दी थी। जब ट्रंप की भारत यात्रा की योजना बनी तो पाकिस्तान ने ट्रंप को अपने यहां बुलाने के लिए पूरी ताकत लगाई। भारत को इस पर आपत्ति थी।

इसके पहले अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और जिमी कार्टर भारत दौरे पर आए पर वह पाकिस्तान नहीं गए। इसके पहले भारत दौरे पर 7 अमेरिकी राष्ट्रपति आए हैं। वे वापसी के दौरान पाकिस्तान जरूर गए। कुछ दिनों पहले तक अमेरिकी प्रशासन पाकिस्तान को अधिक तवज्जो देता था।

9 दिसंबर, 1959 को भारत के दो दिन के दौरे पर आए अमेरिकी राष्ट्रपति ड्वाइट डी आइजनहावर वह पहले अमेरिकी राष्ट्रपति बने जो भारत दौरे पर आए। 3 जनवरी, 1978 में अमेरिका के राष्ट्रपति जिमी कार्टर भारत दौरे पर आए। वह पहले ऐसे अमेरिकी राष्ट्रपति बने जो भारत आ कर पाकिस्तान नहीं गए।

इसके बाद भारत दौरे पर आए क्लिटंन और बुश वह वापसी के वक्त पाकिस्तान गए। जिमी कार्टर के बाद शीत युद्ध के दौर में भारत अमेरिका संबंधों पर बर्फ जमी रही। लंबे समय तक अमेरिका का कोई भी राष्ट्राध्यक्ष भारत नहीं आया। साल 2000 में जा कर बर्फ पिघला। तब बिल क्लिटंन मार्च महीने में दक्षिण एशिया के दौरे पर आए। उस समय भारत के प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी थे।

वह सबसे पहले भारत आए उसके बाद बांग्लादेश गए और आखिर में वह पाकिस्तान गए। साल 2006 में जॉर्ज डब्ल्यू बुश एक बार फिर भारत दौरे पर आए। उस समय भारत के प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह थे। उन्होंने दौरे की शुरूआत अफगानिस्तान से की। उसके बाद वह दिल्ली आए और फिर वापसी के समय वह पाकिस्तान गए। 8 साल तक अमेरिका के राष्ट्रपति रहने वाले बराक ओबामा दो बार भारत दौरे पर आए है।

बराक ओबामा एक बार भी पाकिस्तान नहीं गए। 6 नम्बर को वह पहली बार भारत दौरे पर आए थे। उसके बाद वह अफगानिस्तान के दौरे पर चले गए। फिर वापस अमेरिका नहीं गए। वे दूसरे ऐसे राष्ट्रपति बन गए जो भारत आए पर पाकिस्तान नहीं गए। उसके बाद जनवरी 2015 एक बार और भारत दौरे पर आए। उस समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पहला कार्यकाल था। ओबामा गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि थे। इस बार भी बराक ओबामा पाकिस्तान के दौरे पर नहीं गए।