UP Óñ«ÓÑçÓñé Óñ©Óñ░ÓñòÓñ¥Óñ░ÓÑÇ ÓñòÓñ░ÓÑìÓñ«ÓñÜÓñ¥Óñ░Óñ┐Óñ»ÓÑïÓñé ÓñöÓñ░ ÓñàÓñºÓñ┐ÓñòÓñ¥Óñ░Óñ┐Óñ»ÓÑïÓñé ÓñòÓÑç Óñ©ÓÑìÓñÑÓñ¥Óñ¿Óñ¥ÓñéÓññÓñ░Óñú Óñ¬Óñ░ Óñ▓ÓñùÓÑÇ ÓñàÓñùÓñ▓ÓÑç ÓñåÓñªÓÑçÓñ ÓññÓñò Óñ░ÓÑïÓñò

CM योगी आदित्यनाथ ने कहा, आबादी बढ़ने से आई है बेरोजगारी

सरकार की उपलब्धियों को गिनवाते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा कि जनसंख्या के कारण बेरोजगारी बढ़ी हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि उनकी योजना ‘एक जिला, एक प्रोडक्ट’ से सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम क्षेत्र में 5 लाख से ज्यादा लोगों को रोजगार मिलेगा। लखनऊ में कुछ संवाददाताओं से बात करते हुए सीएम योगी ने कहा, “आबादी बढ़ी है, और इस वजह से बेरोजगारी बढ़ी है।” साल 2011 की जनगणना के मुताबिक, राज्य की आबादी 20 करोड़ थी। वहीं जून 2018 के पश्चात बेरोजगारों की आबादी में 60% बढ़ोतरी हो गई थी जिसके चलते बेरोजगारों की संख्या 34 लाख बढ़ गई है।

सीएम योगी की ओर से ये बयान राज्य में बजट पेश किए जाने के बाद आया है। इस बार का यूपी का बजट 5.13 लाख करोड़ रूपए का था। यह राज्य के इतिहास का सबसे बड़ा बजट था। यूपी सरकार ने अपना बजट ‘युवाओं को समर्पित’ किया है। सीएम योगी ने अपने काम की प्रशंसा करते हुए कहा, “ओडीओपी योजना के तहत हमने पांच लाख युवाओं को बैंको से जोड़ा है। इतने बड़े पैमाने पर रोजगार की गारंटी अभूतपूर्व है।”

ओडीओपी योजना जनवरी 2018 में आरंभ की गई थी। इस योजना के जरिए राज्य के 75 जिलों में से हर जिले में से एक उत्पाद की पहचान की गई है। साथ ही उत्पाद निर्माता, कारीगर और अन्य उत्पादन इकाइयों को उत्पादन बढ़ाने के लिए लोन दिया जाता है जिससे वो प्रोत्साहित हो और जिला स्तर पर रोजगार  बढ़े।

गुरुवार को गोरखपुर में एक समारोह के दौरान योगी ने कहा कि शासन की योजनाओं को जनता से जोड़ना चाहिए। क्योंकि जब जनता किसी योजना से जुड़ जाती है, उसे अपना मानती है, योजना का असर तभी बड़ा होता है। उन्होंने आगे कहा कि युवाओं के खेलने के लिए मैदान और ओपन जिम गांवों में बनाए जा रहे हैं। जिससे बच्चे स्वस्थ रह पाएंगे। समाज और राष्ट्र निर्माण में अपना सहयोग कर सकेंगे।

मुख्यमंत्री ने युवाओं को राज्य की ऊर्जा का प्रतीक बताया। उन्होंने बताया कि पिछले ढाई साल में दो लाख 51 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई है। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने युवाओं के लिए एक नई योजना शुरू की है। जिससे हर उद्योग अपने क्षेत्र से संबंधित आईटीआई या कौशल विकास केंद्र को अपने साथ जोड़ेगा। जिसके जरिए युवाओं को अप्रेंटिसशिप मिलेगी। सरकार चुने हुए युवाओं को हर महीने ढाई हजार रुपये की आर्थिक सहायता भी देगी।