BJP ÓñÁÓñ┐ÓñºÓñ¥Óñ»Óñò Óñ¬Óñ░ Óñ░ÓÑçÓñ¬ ÓñòÓñ¥ ÓñåÓñ░ÓÑïÓñ¬, 30 ÓñªÓñ┐Óñ¿ ÓññÓñò Óñ╣ÓÑïÓñƒÓñ▓ Óñ«ÓÑçÓñé Óñ░Óñû ÓñòÓñ┐Óñ»Óñ¥ Óñ¼Óñ▓Óñ¥ÓññÓÑìÓñòÓñ¥Óñ░

BJP विधायक पर रेप का आरोप, 30 दिन तक होटल में रख किया बलात्कार

उत्तर प्रदेश के भदोही से भारतीय जनता पार्टी के विधायक रवीन्द्रनाथ त्रिपाठी और उनके परिवार के 6 लोगों पर एक महिला में रेप करने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि विधायक और उसके परिवार वालों ने महीनों तक उसका बलात्कार किया। ये खबर सामने आने के बाद स्थानीय राजनीति में हड़कंप मच गया है। हालांकि, विधायक रवीन्द्रनाथ का कहना है कि ये राजनीतिक साजिश का हिस्सा है और उन्हें जान-बूझकर फंसाया जा रहा है।

पीड़िता ने बताया कि पहले भाजपा विधायक रवीन्द्रनाथ त्रिपाठी का भतीजा संदीप तिवारी ने उसे शादी का झांसा देकर बुलाया और महीनों तक रेप करता रहा। उसके बाद विधायक रवीन्द्रनाथ और उसके परिवार के दूसरे लोगों ने भी बलात्कार किया। पीड़िता ने कहा, “विधायक के भतीजे संदीप तिवारी ने मुझे शादी का झांसा देकर 6 साल तक शोषण किया। जब मैंने शादी को लेकर दवाब डाला तो बहुत परेशान किया गया और जब मना कर दिया तब मुझे यह फैसला लेना पड़ा।”

आरोप लगाने वाली महिला मुंबई की रहने वाली है। महिला का कहना है कि वो विधायक के भतीजे संदीप तिवारी से ट्रेन में मिली। संदीप ने पहले शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण किया। उसके बाद विधायक रवीन्द्रनाथ और उसके करीबियों रिश्तेदारों ने बलात्कार किया। पीड़िता का आरोप है कि पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान संदीप उसे भदोही लेकर आया था और इसे होटल ग्लोरी में ठहराया था। होटल में ही 30 दिनों तक पीड़िया रूकी थी। उसी दौरान रविंद्रनाथ त्रिपाठी, चंद्र भूषन त्रिपाठी, दीपक तिवारी, नितीश तिवारी और प्रकाश तिवारी एक-एक दिन गैप करके आते थे और उसके साथ बलात्कार करते थे।

दूसरी तरफ भाजपा विधायक का कहना है कि ये आरोप झूठ है और इसकी जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा, “कहीं भी अगर दोष सिद्ध हो जाता है तो मैं और मेरा पूरा परिवार फांसी के तख़्त पर चढ़ने के लिए तैयार रहेगा।” इस मामले में भदोही के एसपी राम बदन सिंह बताया, “इस मामले में विभिन्न घटना स्थलों का जिक्र है। मैंने इसकी जांच अपने एडिशनल एसपी को दे दी है और जो जांच में आएगा उसके हिसाब से कार्रवाई होगी।”