UP: Óñ£ÓÑçÓñ▓ Óñ«ÓÑçÓñé 3 ÓñòÓÑêÓñªÓñ┐Óñ»ÓÑïÓñé ÓñòÓÑÇ ÓñàÓñÜÓñ¥Óñ¿Óñò Óñ«ÓÑîÓññ Óñ©ÓÑç Óñ«ÓñÜÓñ¥ Óñ╣ÓÑ£ÓñòÓñéÓñ¬, Óñ╣ÓÑüÓñê ÓñÑÓÑÇ ÓñëÓñ«ÓÑìÓñ░ ÓñòÓÑêÓñª

UP: जेल में 3 कैदियों की अचानक मौत से मचा हड़कंप, हुई थी उम्र कैद

उत्तर प्रदेश के जेल में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। प्रदेश के बरेली में दो जेलों यानी जेल और जिला जेल में तीन कैदियों की अचानक मौत पर सवाल उठाए जा रहे हैं। इसको लेकर योगी सरकार पर फिर से सवाल उठाए जा रहे हैं। मरने वाले कैदियों के नाम रामचंद्र, राम अवतार और हरिद्वारी लाल है।

तीनों को आजीवन कारावास की सजा हुई थी। पुलिस ने तीनों का पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजनों को सौंप दिया है। पीलीभीत निवासी रामचंद्र ने 5 लोगों की हत्या की थी। कोर्ट ने उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। लेकिन पिछले कुछ महीने से वह बीमार चल रहा था। उसका लखनऊ में इलाज भी कराया गया था।

दूसरे कैदी हरिद्वारी को हत्या के मामले में उम्र कैद की सजा हुई थी। वो भी जिला जेल में सजा काट रहा था। वहीं तीसरे कैदी का नाम राम अवतार को सुभाष नगर इलाके में हुए मर्डर मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। वह भी जिला जेल में बंद था। दो जेलों में कैदियों की मौत के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया।

तीनों कैदियों की मौत के मामले में जेल प्रशासन ने डीएम को पत्र भेजकर स्थिति से अवगत कराया। हालांकि, डीएम नीतीश कुमार और एसएसपी शैलेश पांडेय ने दोनों जेलों का निरीक्षण किया। दोनों अफसरों ने जेल कैदियों से बातचीत की। साथ ही खानपान और अन्य सहूलियतें देखीं। जिला जेल दूर होने की वजह से निरीक्षण से पहले ही वहां व्यवस्था दुरुस्त कर ली गईं। अफसरों को दोनों ही जगह व्यवस्था में कोई गड़बड़ी नहीं मिली।