जामिया में फिर चली गोली, स्कूटी पर सवार थे हमलावर

दिल्ली के जामिया मिल्लिया इस्लामिया में दुबारा फायरिंग की खबर है। गोली रविवार रात को गेट नम्बर 5 के पास की गई।

खबरों के मुताबिक, स्कूटी पर सवार हो कर आए थे अज्ञात हमलावर। स्थानीय लोगों का कहना है कि हमलावर जिस गाड़ी पर सवार थे वह लाल रंग का था।

https://twitter.com/imMAK02/status/1224047607099482112?s=19

स्कूटी का नंबर 1532 बताया जा रहा है। डीएसपी ने बताया कि एसएचओ मौके पर पहुंच चुके हैं। घटना की जांच की जा रही है। फिलहाल, किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

गौरतलब है कि 30 जनवरी को गोपाल नाम के एक युवक ने जामिया के बाहर गोलीबारी की थी जिसमें एक शादाब नाम का युवक घायल हो गया था। उसके बाद 1 फरवरी को शाहीनबाग में कपिल गुर्जर नाम के युवक ने दो हवाई फायरिंग की थी। कपिल को स्थानीय लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया था।