Óñ¿Óñ¥Óñ¼Óñ¥Óñ▓Óñ┐Óñù Óñ▓ÓñíÓñ╝ÓñòÓñ┐Óñ»ÓÑïÓñé Óñ©ÓÑç Óñ¼Óñ▓Óñ¥ÓññÓÑìÓñòÓñ¥Óñ░ ÓñòÓÑç ÓñåÓñ░ÓÑïÓñ¬ Óñ«ÓÑçÓñé Óñ©ÓÑìÓñÁÓñ»ÓñéÓñ¡ÓÑé Óñ¼Óñ¥Óñ¼Óñ¥ ÓñùÓñ┐Óñ░Óñ½ÓÑìÓññÓñ¥Óñ░

नाबालिग लड़कियों से बलात्कार के आरोप में बाबा गिरफ्तार

दो नाबालिग लड़कियों से बलात्कार के आरोप में स्वयंभू बाबा को गिरफ्तार किया गया है। हिमाचल के बद्दी से ताल्लुक रखने वाली दो लड़कियां (12 और 14 साल) की शिकायत के आधार पर बाबा के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज किया है।

पुलिस को दोनों लड़कियां ने बताया कि आश्रम में सेवा करने के लिए छोटा त्रिलोकपुर पहुंची थी। वहां उनके साथ तीन दिनों तक बलात्कार किया गया। आरोपी बाबा स्वामी लक्ष्यानंद सरस्वती पंचकूला के रायपुररानी के करीब छोटा त्रिलोकपुर में लक्ष्यनंद आश्रम चलाता है।

स्थानीय निवासी अमन कश्यप ने बताया, “बाबा की कई गतिविधियां संदिग्ध थीं। हालांकि, जिस बाबा ने इस आश्रम को स्थापित किया था उन पर लोगों की बड़ी आस्था थी।” जबकि लोगों ने स्वयम्भू बाबा के बारे में बताया कि वो हर रविवार को अपने आश्रम में एक बड़ी भीड़ जमा करता था जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं होती थीं।

पंचकूला महिला पुलिस थाना की अधीक्षक नेहा चौहान ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पीड़ित लड़कियों की मेडिकल जांच कर ली गई है। अब उन्हें मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार है।