Óñ»ÓÑüÓñÁÓñò Óñ¬Óñ░ Óñ»ÓÑüÓñÁÓññÓÑÇ Óñ¿ÓÑç Óñ½ÓÑçÓñéÓñòÓñ¥ ÓññÓÑçÓñ£Óñ¥Óñ¼, Óñ¬Óñ¥ÓñéÓñÜ Óñ«Óñ╣ÓÑÇÓñ¿ÓÑç Óñ©ÓÑç ÓñòÓñ░ Óñ░Óñ╣ÓÑÇ ÓñÑÓÑÇ Óñ¬ÓÑÇÓñøÓñ¥

युवक पर युवती ने फेंका तेजाब, पांच महीने से कर रही थी पीछा

हाल ही में ‘छपाक’ फिल्म रिलीज हुई है जो एसिड अटैक से पीड़ित महिलाओं के जीवन पर आधारित है। फिल्म एसिड विक्टिम लक्ष्मी अग्रवाल के जीवन पर आधारित है। अभी तक पुरुषों द्वारा महिलाओं पर तेजाब फेंकने मामला देखने को आता है। लेकिन उन्नाव से एक ऐसी घटना सामने आई है जो बेहद चौकाने वाली है।

एक युवती ने 25 वर्षीय रोहित कुमार पर उस वक़्त तेजाब फेंक दिया जब वह अपनी दुकान पर बैठा था। फिलहाल, रोहित को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रोहित का गर्दन, कान, सीना और पीठ झुलस गया है। पुलिस ने युवती और उसके माता-पिता को हिरासत में ले लिया है।

पुलिस का कहना है कि वह मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। पुलिस के मुताबिक, युवती तकरीबन पाँच महीनों से रोहित का पीछा कर रही थी। उसने कई बार रोहित से अपने प्यार का इजहार किया था। रोहित डेयरी चलाता है। जब वह घर से निकलता था तो युवती उसका पीछा करते हुए डेयरी तक जाती थी।

कुछ दिन पहले भी उसने जाकर अपने दिल की बात बताई। लेकिन रोहित हर बार की तरह उसे वहां से चले जाने को कहा। इसके चलते युवती ने उस पर तेजाब फेकने का मन बना लिया। युवती को इस बात की भी जानकारी थी कि रोहित के घर में सफाई के काम के लिए तेजाब रहता है। वह घटना से पहले युवक के घर गई थी बहाना बनाकर तेजाब माँग कर लाई थी।

सीओ पुरवा एमपी शर्मा ने बताया कि युवती और उसके घर वालों से पूछताछ की जा रही है। एसिड अटैक पीड़ित युवक का बयान लेने के लिए दारोगा को लखनऊ अस्पताल भेजा गया है। युवक के बयान के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।