ÓñàÓñ¿ÓÑüÓñ░Óñ¥Óñù ÓñáÓñ¥ÓñòÓÑüÓñ░ ÓñòÓÑç Óñ¼Óñ¥Óñª ÓñàÓñ¼ Óñ¬ÓÑìÓñ░ÓñÁÓÑçÓñ ÓñÁÓñ░ÓÑìÓñ«Óñ¥ ÓñòÓÑç Óñ¼Óñ┐ÓñùÓñíÓñ╝ÓÑç Óñ¼ÓÑïÓñ▓, ÓñÁÓÑç Óñ▓ÓÑïÓñù ÓñåÓñ¬ÓñòÓÑç ÓñÿÓñ░ÓÑïÓñé Óñ«ÓÑçÓñé ÓñÿÓÑüÓñ©ÓÑçÓñéÓñùÓÑç ÓñöÓñ░ Óñ░ÓÑçÓñ¬ ÓñòÓñ░ÓÑçÓñéÓñùÓÑç

अनुराग ठाकुर के बाद अब प्रवेश वर्मा के बिगड़े बोल, वे लोग आपके घरों में घुसेंगे और रेप करेंगे

शाहीन बाग को लेकर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के बिगड़ते बोल बढ़ते ही जा रहे हैं। अनुराग ठाकुर के बाद अब पार्टी के नेता प्रवेश वर्मा का एक विवाद सामने आया है। पश्चिमी दिल्ली के सांसद प्रवेश वर्मा ने कहा कि अगर दिल्ली में सत्ता में आए तो एक घंटे के भीतर शाहीन बाग को खाली करा देंगे। वर्मा ने अनुराग ठाकुर के विवादित बयान को भी समर्थन किया।

साथ ही उन्होंने कहा, “सभी जानते हैं कि कौन लोग ये प्रदर्शन कर रहे हैं। इनका मकसद सीएए को समझना नहीं है। ये लोग आपके घर में घुसकर मारेंगे। मोदी नहीं होंगे तो ये लोग आपको काट डालेंगे।”  उन्होंने कहा, “दिल्ली वालों को सोच समझकर फैसला लेना पड़ेगा। ये लोग आपके घरों में घुसेंगे, आपकी बहन-बेटियों को उठाएंगे, उनके साथ रेप करेंगे, उनको मारेंगे। इसलिए आज समय है। कल मोदी जी नहीं आएंगे बचाने। कल अमित शाह नहीं आएंगे बचाने।”

 

वर्मा यहीं नहीं रुके। इसके आगे कहा, “विपक्षी दल के नेता अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया कहते हैं कि वो शाहीन बाग के साथ हैं। दिल्ली की जनता यह सब जानती है कि जो आग आज से कुछ साल पहले कश्मीर में लगी थी। वहां जो कश्मीरी पंडित हैं उनकी बहन-बेटियों के साथ रेप हुआ था। वो आग अब यूपी, केरल और अब दिल्ली में लग रही है।”

गौरतलब है कि शाहीन बाग प्रदर्शन को लेकर लगातार राजनीति हो रही है। धीरे-धीरे दिल्ली का चुनावी दंगल शाहीन बाग के आसपास सिमटता जा रहा है। शाहीन बाग पर बीजेपी की ओर से लगातार भड़काऊ बयान आ रहे हैं। सबसे पहले बीजेपी उम्मीदवार कपिल मिश्रा ने एक ट्वीट कर शाहीन बाग को ‘मिनी पाकिस्तान’ बताया था, जिसपर चुनाव आयोग ने एक्शन लेते हुए नोटिस भेजा था। चुनाव आयोग ने कपिल मिश्रा से अपने ट्वीट हटाने और उनके प्रचार करने पर 48 घंटे का बैन भी लगाया था।

उसके बाद केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने सोमवार को एक सभा को सम्बोधित करते विवादित नारा लगाया था। उन्होंने  कहा था कि ‘देश के गद्दारों को’, जिसपर भीड़ ने कहा, ‘गोली मारो सालों को।’ उसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। इस पर दिल्ली के रिटर्निंग ऑफिसर ने अनुराग ठाकुर को नोटिस भेजकर उनसे इस पर जवाब मांगा है।