नेताओं की उपेक्षा से खफा ग्रामीण

नेताओं की उपेक्षा से खफा ग्रामीण
जसपाल नेगी
पौड़ी। राज्य में लोग अपनी जायज मांगों को लेकर जान दांव पर लगाकर अनशन करते हैं। लेकिन जनता के चुने हुए प्रतिनिधि और सरकार फिर भी उनकी नहीं सुनते। यही वजह है कि पौड़ी मंडल मुख्यालय में मनियारस्यूं क्षेत्र से आए ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। आंदोलित ग्रामीणों ने डांगी गांव तक मोटर मार्ग की मांग को लेकर शहर में रैली निकाली और कलक्ट्रेट के बाहर धरने पर बैठ गए। यहां एडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजने के बाद ग्रामीणों ने क्षेत्रीय विधायक के कार्यालय का द्घेराव कर नारेबाजी की। उनका कहना था कि वे मोटर मार्ग को लेकर पिछले बीस दिनों से क्रमिक अनशन पर बैठे हैं, लेकिन विधायक मुकेश कोली ने धरना स्थल तक पहुंचने की जहमत तक नहीं की। विकासखंड कल्जीखाल के द्घंडियाल से पाली गांव होते हुए डांगी गांव तक मोटर मार्ग निर्माण की मांग को लेकर क्षेत्र के विभिन्न गांवों के ग्रामीण पहली मई से पाली में क्रमिक अनशन पर बैठे हुए थे। जब कहीं से उनकी सुनवाई नहीं हुई तो २१ मई को ग्रामीण काफी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता जगमोहन डांगी के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पहुंचे। यहां कंडोलिया, एजेंसी चौक से अपर बाजार होते हुए आंदोलित ग्रामीण रैली की शक्ल में नारेबाजी करते कलक्ट्रेट पहुंचे तथा धरने पर बैठ गए। बाद में अपर जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। यहां से ग्रामीण विधायक मुकेश कोली के कार्यालय पहुंचे। इस मौके पर संद्घर्ष समिति के संयोजक जगमोहन डांगी, प्रेम सिह नेगी, ग्राम प्रधान सरस्वती देवी, संगीता देवी, माहेश्वरी देवी, रेखा, पुष्पा, दिनेश सिंह, मातवर सिह, भगवान सिंह, धर्मपाल, कलावती देवी, शिशुपाल सिंह, आशा देवी, अनिता असवाल, ऊमा देवी, लक्ष्मी देवी आदि मौजूद थे। कलक्ट्रेट में आयोजित क्रमिक अनशन के दौरान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कामेश्वर राणा ने कहा कि ग्रामीण मोटर मार्ग को लेकर लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं लेकिन जन प्रतिनिधियों की उनसे दूरी बनाए रखना ठीक नहीं है। इस दौरान रेखा भंडारी, नीलम रावत, युद्धवीर सिह पदमेंद्र बिष्ट, धर्मवीर रावत आदि मौजूद थे। दूसरी ओर नागरिक कल्याण मंच ने भी ग्रामीणों के आंदोलन का समर्थन करते हुए धरना दिया। इसमें रद्घुवीर सिह रावत, केदार सिंह गुसांई, संगीता रावत, भगवान सिंह टम्टा, बीएस नेगी, गिरीश बड़थ्वाल, एलएम कोठियाल आदि शामिल थे। मनियारस्यूं क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए ग्रामीण जब विधायक मुकेश कोली के कार्यालय पहुंचे तो यहां ग्रामीणों की विधायक प्रतिनिधि जगत किशोर बड़थ्वाल से वार्ता हो रही थी। प्रतिनिधि ने बताया कि विधायक की ओर से जिला योजना में एक किमी रोड की इस बार स्वीकूति दी जाएगी, लेकिन ग्रामीण डेढ़ किमी मार्ग की मांग करने लगे। इस दौरान ग्रामीणों की एक भाजपा नेता से काफी बहस भी हुई। जिसके विरोध में ग्रामीणों ने नारेबाजी भी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *