Bigg Boss 13: Óñ©ÓÑçÓñòÓÑìÓñ© Óñ░ÓÑêÓñòÓÑçÓñƒ Óñ«ÓÑçÓñé Óñ¬ÓñòÓñíÓñ╝ÓÑç Óñ£Óñ¥Óñ¿ÓÑç ÓñòÓÑç Óñ¼Óñ¥Óñª ÓñàÓñ«ÓÑâÓññÓñ¥ Óñ¿ÓÑç ÓñòÓñ╣Óñ¥, Óñ»ÓÑç Óñ╣ÓÑê ÓñàÓñ░Óñ╣Óñ¥Óñ¿ ÓñòÓÑÇ Óñ©Óñ¥Óñ£Óñ┐ÓñÂ

Bigg Boss 13: सेक्स रैकेट में पकड़े जाने के बाद अमृता ने कहा, ये है अरहान की साजिश

बिग बॉस सीजन 13 कंटेस्टेंट रहे अरहान खान की एक्स गर्लफ्रेंड अमृता धनोवा गिरफ्तार हो गई हैं। मुंबई पुलिस ने शुक्रवार की रात अमृता और उसके एक और स्ट्रगलिंग एक्ट्रेस दोस्त ऋचा सिंह को गोरेगांव ईस्ट के एक पाइव स्टार होटल से गिरफ्तार किया।

सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ डीसीपी डी.एस. स्वामी की अगुवाई वाली टीम ने किया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, नकली ग्राहक होटल भेजा गया था।

मामले की पुष्टि हो जाने के बाद महिला पुलिसकर्मियों के साथ होटल के कमरे में छापा मारा गया और गिरफ्तार किया गया। दोनों के खिलाफ सेक्शन 370 (3), आईपीसी 34 और सेक्शंस 4,5 (अनैतिक तस्करी अधिनियम की रोकथाम) के तहत अरेस्ट कर लिया गया।

आरोप है कि दोनों आलिशान होटलों में लड़कियां सप्लाई करती थीं। पुलिस ने दो एस्कॉर्ट्स को बचाया और पता चला कि वे अमृता और ऋचा के साथ कोऑर्डिनेट कर रही थीं, जो कि होटल के आसपास के इलाकों में थीं।

जब अमृता को रेड के बारे में पता चला तो उसने घटनास्थल से भागने की कोशिश की। लेकिन पुलिस ने समय रहते उसे पकड़ लिया. शुरुआत में उन्होंने आरोप से इनकार किया, लेकिन जब उनसे मामले की डिटेल बताई गई तो उन्होंने कहा कि कुछ गलतफहमी हुई है।

उन्होंने आरोप लगाया कि यह सब अरहान खान की साजिश है। अरहान ने ही मुझे फंसाया है। यह एक सामान्य पार्टी थी, जो होटल के एक सुइट में चल रही थी। अमृता को दिंडोशी पुलिस स्टेशन ले जाया गया है।