अब पानी के अंदर से परमाणु मिसाइल दागेगा भारत
आपको बता दें कि के-4 उन दो अंडरवाटर मिसाइलों में से एक है, जिसे भारत द्वारा विकसित किया जा रहा है। दूसरा मिसाइल 700 किलोमीटर रेंज का है, जिसे बीओ-5 कहा जाता है। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि शुक्रवार को डीआरडीओ मिसाइल की पूरी रेंज पर टेस्ट करेगा या कम रेंज पर ही इसे फायर किया जाएगा।
सूत्रों के मुताबिक, एयरमैन नोटिस और मरीन सर्विसेज को लंबी रेंज वाले मिसाइल के टेस्ट संबंधी चेतावनियां जारी की गई हैं। आपको यह भी बता दें कि इस मिसाइल का परीक्षण पिछले महीने ही होना था लेकिन किन्हीं कारणों से इसे टाल दिया गया था।
आने वाले दिनों में डीआरडीओ अग्नि-3 और ब्रह्मोस मिसाइलों का परीक्षण भी करने वाला है। सरकारी सूत्रों ने यह भी बताया कि के-4 मिसाइल का टेस्ट फिलहाल पानी के अंदर बने एक पॉन्टून से किया जाएगा क्योंकि अभी मिसाइल का परीक्षण किया जाना बाकी है। पनडुब्बी से इसकी लॉन्चिंग तभी की जाएगी, जब यह लॉन्चिंग के लिए पूरी तरह तैयार होगा।
