दुनिया को सिनेमा देने वाले फर्डिनेंड प्लेटू की आज 218वीं जयंती
दुनिया को फोनकिस्टी स्कोप से चलती तस्वीरों का तोहफा देने वाले महान भौतिकशास्त्री थे। आज 14 सितंबर को जोसेफ एंटोनियो की 218वीं जयंती है। इस अवसर पर गूगल ने अपने डूडल पर इनको लगाकर इनको श्रद्धांजलि दी है। अब बात करते है कि इन्होने ऐसा क्या किया था कि आज गूगल ने इन्हें डूडल पर लगाया है। इनका जन्म 14 अक्टूबर 1801 तथा इनकी मृत्यु 15 सितम्बर 1883 को हुई थी।
दरअसल बेल्जियम में जन्मे जोसेफ एंटोनियो पहले शख्स थे, जिन्होंने लोगों के सामने चलचित्र प्रदर्शित किया था। शुरुआत में जोसेफ प्लेट्यू ने कानून की पढ़ाई की थी, लेकिन बाद में उन्होंने फिजियोलॉजिकल ऑप्टिक्स का अध्ययन किया। 1832 में उन्होंने फोनकिस्टी स्कोप का आविष्कार किया। फोनकिस्टी स्कोप वो चीज है जिससे चलती हुई तस्वीरों का भ्रम होता है। आगे चलकर इसी से आधुनिक सिनेमा का जन्म हुआ।
जोसेफ एंटोनियो के द्वारा किए गए आविष्कारों में दो डिस्क उपकरण काफी महत्वपूर्ण हैं। इनमें से एक दर्शकों को देखने के लिए रेडियल खिड़की है।उन्होंने अपने शोध में बताया कि हमारी आंखों के रेटिना पर तस्वीर कैसे बनती हैं। कितनी देर तक रेटिना पर टिकी रहती हैं और आंखे कैसे रंग और गहराई समझ पाती हैं।
