नो बेल बट जेल

देश के गृह एवं वित्त मंत्री रहे पी चिदंबरम की गिनती देश के सबसे वरिष्ठ एवं मोस्ट डिमांडेड वकीलों में की जाती है आज यही चिदंबरम आई एन एक्स मीडिया मामले में 26 अगस्त तक पुलिस हिरासत में भेज दिए गए चिदंबरम की तरफ से वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल और अभिषेक मनु सिंधवी ने सीबीआई और ईडी द्वारा चिदंबरम को जानबूझकर फसाने की बात सीबीआई की विशेष कोर्ट के सामने रखी तो दूसरी तरफ भारत के महाधिवक्ता तुषार मेहता ने चिदंबरम पर जांच एजेंसियों संग सहयोग नहीं करने की बात कही विशेष न्यायाधीश अजय कुहर ने दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद पूर्व वित्त मंत्री को 26 अगस्त तक पुलिस हिरासत में भेज दिया देश के सबसे ताकतवर व्यक्तियों में से एक रहे चिदंबरम अब हर दिन 30 मिनट के लिए अपने परिवार और वकील से मिल सकेंगे हालांकि शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट इस मामले में सुनवाई करेगा लेकिन माना जा रहा है कि दिल्ली हाई कोर्ट द्वारा अग्रिम याचिका खारिज करते समय दिया गया निर्णय पी चिदंबरम के लिए आने वाले समय में भारी मुश्किलों का काम करेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *