यूपी में सुरक्षित नही पत्रकार दो की हत्या,अखिलेश ने कहा हत्या प्रदेश

उत्तर प्रदेश में चौथा स्तंभ सुरक्षित नहीं है। यहा दिन दहाडे पत्रकारो की हत्या करना आम बात हो चली है। एक तरफ योगी सरकार प्रदेश में बदमाशों का सफाया करने की बात कहते नही देते है जबकि दूसरी तरफ बदमाश खुले आम लोगों को गोलियों का शिकार बना रहे है।

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक पत्रकार और उसके भाई की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। वहीं वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पत्रकार और उसके भाई की हत्या को लेकर राजनीति शुरू हो गई है उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश नहीं यह हत्या प्रदेश है जबकि दूसरी तरफ प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने पत्रकार और उसके भाई की हत्या पर रोष प्रकट करते हुए जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी के आदेश दिए हैं इसके साथ ही योगी ने पत्रकार और उसके भाई की मौत पर 5 – 5 लाख रुपए देने की घोषणा की है।

बताया जा रहा है कि गोबर डालने को लेकर पड़ोस में रहने वाले राणा डेरी के लोगों से कहासुनी हुई थी। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में आज सुबह विवाद हुआ, जिसमें पत्रकार आशीष और उसके भाई की घर में घुसकर हत्या कर दी गई। गोली लगने से घायल आशीष और उसके भाई को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *