बैकफुट पर जेएंडके के राज्यपाल अब राहुल को ना आने की दी सलाह

राहुल गांधी आज विपक्ष के बड़े नेताओं संग कश्मीर जाने वाले हैं l वे वहां जाकर जम्मू कश्मीर की जमीनी स्थिति का जायजा लेंगे और विपक्ष के गिरफ्तार नेताओं से मिलने का प्रयास करेंगे lराहुल गांधी के साथ सीपीआई के डी राजा , सीपीएम के सीताराम येचुरी, डीएमके के डी शिवा , और एनसीपी के मनोज झा भी कश्मीर जाएंगे l इस बीच जम्मू कश्मीर प्रशासन ने विपक्षी दलों के नेताओं को कश्मीर ना आने की सलाह दे डाली है l

प्रशासन ने कश्मीर में कानून व्यवस्था की बात का मुद्दा उठाकर विपक्षी नेताओं को सलाह दी है कि इस समय शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए उनका कश्मीर आना उचित नहीं होगा l

सुरक्षा बल इस समय घाटी से आतंकी संगठनों को दूर रखने का प्रयास कर रहे हैं lदरअसल राहुल गांधी वहां जम्मू कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक के आमंत्रण पर जा रहे हैं l पिछले दिनों केंद्र सरकार द्वारा अनुच्छेद 370 हटाने के बाद विपक्षी दलों पर तंज कसते हुए मलिक ने राहुल गांधी को कश्मीरा कर स्थिति का जायजा लेने की सलाह दी थी साथ ही कहा था कि यदि राहुल गांधी चाहे तो जम्मू कश्मीर सरकार उनके लिए विशेष विमान की व्यवस्था कर आएगी l सतपाल मलिक के बड़ बोल पन पर राहुल गांधी ने तत्काल प्रतिक्रिया देते हुए उनसे कहा कि विमान की जरूरत नहीं है केवल उन्हें जम्मू कश्मीर आने दिया जाए और अब जब वह जम्मू कश्मीर एक विपक्षी दलों के प्रतिनिधि मंडल के साथ जा रहे हैं तो पूरी संभावना है कि उन्हें उड़ान भरने से रोक दिया जाएl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *