ÓñàÓñ¼ ÓñÂÓñ░Óñ¥Óñ¼ ÓñòÓÑÇ Óñ╣ÓÑïÓñ« ÓñíÓñ┐Óñ▓ÓÑÇÓñÁÓñ░ÓÑÇ ÓñòÓñ░ÓÑçÓñùÓÑÇ Óñ©ÓÑìÓñÁÓñ┐ÓñùÓÑÇ ÓñöÓñ░ Óñ£ÓÑïÓñ«ÓÑêÓñƒÓÑï, ÓñØÓñ¥Óñ░ÓñûÓñéÓñí Óñ©ÓÑç Óñ╣ÓÑüÓñê ÓñÂÓÑüÓñ░ÓÑüÓñåÓññ

अब शराब की होम डिलीवरी करेगी स्विगी और जोमैटो, झारखंड से हुई शुरुआत

स्विगी और जोमैटो पर अब तक आप ऑनलाइन खाने-पीने की चीजें ही ऑर्डर कर रहे थे। पर अब शराब भी ऑर्डर कर सकते हैं। गुरुवार को दोनों कंपनियों की तरफ से कहा गया कि झारखंड में एल्कोहल के होम डिलीवरी की इजाजत मिल गई है। स्विगी कंपनी की तरफ से कहा गया है कि अब रांची में रहने वाले लोग स्विगी ऐप को अपडेट करके ‘वाइन शॉप्स’ सेक्शन में जाकर घर पर शराब मंगवा सकते हैं। कंपनी ने आगे कहा कि यह सेवा एक सप्ताह के भीतर राज्य के अन्य प्रमुख शहरों में भी शुरू हो जाएगी।

देशव्यापी लॉकडाउन के चौथे चरण में कुछ रियायतें मिलने के बाद झारखंड में बुधवार शराब की दुकानों को फिर से खोला गया है। सरकार ने यहां शराब पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैक्स लगा दिया है। बावजूद इसके बाहर लोगों की काफी भीड़ दुकानों पर देखी गई। यह सेवा सिर्फ अभी राजधानी रांची के लिए उपलब्ध होगी।

वहीं, समाचार एजेंसी आईएएनएस को जोमाटो के प्रवक्ता ने बताया है कि राज्य सरकार से अनुमति और लाइसेंस के बाद शराब की होम डिलीवरी शुरू की जा रही है। उन्होंने कहा कि इससे सोशल डिस्टेंसिंग के मानकों का भी पालन होगा और टेक्नोलॉजी के जरिए यह एक बेहतर विकल्प है। इसके साथ ही स्विगी ने कहा कि इस सेवा के लिए झारखंड सरकार से अनुमति मिल गई है। फिलहाल अन्य राज्य सरकारों के साथ भी इस सेवा के लिए बातचीत जारी है।

स्विगी ने कहा है कि शराब की सुरक्षित डिलीवरी सुनिश्चित करने और राज्य के कानूनों के अनुपालन के लिए कंपनी ने अनिवार्य आयु सत्यापन और उपयोगकर्ता प्रमाणीकरण नियमों को लागू किया है। इसमें ग्राहकों को ऑडर करते समय अपने वैध सरकारी आईडी की एक तस्वीर अपलोड करनी होगी जिसके बाद आयु का सत्यापन किया जाएगा। उपभोगता को अपनी सेल्फी भी अपलोड करनी होगी जिससे मिलान किया जा सके। ऑडर को डिलीवरी करते समय ग्राहक को वन टाइम पासवर्ड डालना होगा।