ÓñòÓÑïÓñ░ÓÑïÓñ¿Óñ¥ Óñ©ÓÑç Óñ©ÓÑìÓñ¬ÓÑçÓñ¿ ÓñòÓÑÇ Óñ░Óñ¥Óñ£ÓñòÓÑüÓñ«Óñ¥Óñ░ÓÑÇ Óñ«Óñ¥Óñ░Óñ┐Óñ»Óñ¥ ÓñƒÓÑçÓñ░ÓÑçÓñ©Óñ¥ ÓñòÓÑÇ Óñ«ÓÑîÓññ, Óñ¡Óñ¥Óñê Óñ¿ÓÑç ÓñªÓÑÇ Óñ£Óñ¥Óñ¿ÓñòÓñ¥Óñ░ÓÑÇ

कोरोना से स्पेन की राजकुमारी मारिया टेरेसा की मौत, भाई ने दी जानकारी

पूरी दुनिया में कोरोना वायरस ने अपना कहर मचा रखा है। लगातार कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। स्पेन में भी इस वायरस से तबाही मची हुई है। स्पेन की राजकुमारी मारिया टेरेसा ऑफ बोरबन-परमा की कोरोना वायरस की वजह से मृत्यु हो गई है। शाही खानदान की वो पहली महिला हैं जिनकी कोरोना की वजह से मौत हुई है। फॉक्सू न्यूज के मुताबिक, वह स्‍पेन के राजा फेलिप छठे की चचेरी बहन थीं।

उनके भाई राजकुमार सिक्‍टो एनरिक डे बोरबोन ने राजकुमारी की मृत्यु की जानकारी अपनी फेसबुक पर दी। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि उनकी बहन राजकुमारी मारिया का कोरोना वायरस के संक्रमित होने से निधन हो गया है। उन्होंने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा, “आज दोपहर में कोरोना वायरस से पीड़ित हमारी बहन मारिया टेरेस डे बोरबोन परमा एंड बोरबोन बसेट का 86 साल की उम्र में निधन हो गया।” स्पेन के राजा फिलिप छठे के कोरोना नेगेटिव आने के कुछ सप्ताह बाद ही राजकुमारी टेरेसा का निधन हुआ है।

पीपुल मैग्जीन के मुताबिक, राजकुमारी मारिया का जन्म 28 जुलाई, 1933 को हुआ था। उनकी पढ़ाई फ्रांस में हुई थी और पेरिस के विश्‍वविद्यालय में समाजशास्त्र की प्रोफेसर रहीं। राजकुमारी अपने आजाद विचारों और सोशल वर्कर के नाम से जानी जाती थीं। यही वजह है कि उन्हें रेड प्रिंसेस के नाम से भी बुलाया जाता था। राजकुमारी का अंतिम संस्कार शुक्रवार को मैड्रिड में किया गया। इससे पहले ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स ब्रिटेन के शाही परिवार से कोरोना से संक्रमित होने वाले पहले शख्स बने थे।

वैश्विक महामारी बन चुका कोरोना वायरस से पूरी दुनिया में कोहरम मचा हुआ है। दुनियाभर में अब तक सात लाख से अधिक लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं। वहीं ३३ हजार लोगों ने अपनी जान गँवाई है। अमेरिका में अब तक मृतकों की संख्या 2000 और इटली में 10,000 से अधिक के पार हो चुकी है।