ÓñàÓñ¡Óñ┐Óñ¿ÓÑçÓññÓÑìÓñ░ÓÑÇ ÓñÂÓñ┐Óñ▓ÓÑìÓñ¬Óñ¥ ÓñÂÓÑçÓñƒÓÑìÓñƒÓÑÇ ÓñòÓÑç Óñ¿Óñ¥Óñ« Óñ¬Óñ░ Óñ▓ÓñûÓñ¿Óñè Óñ«ÓÑçÓñé Óñ╣ÓÑüÓñê ÓñòÓñ░ÓÑïÓñíÓñ╝ÓÑïÓñé ÓñòÓÑÇ ÓñºÓÑïÓñûÓñ¥ÓñºÓñíÓñ╝ÓÑÇ, Óñ«Óñ¥Óñ«Óñ▓Óñ¥ ÓñªÓñ░ÓÑìÓñ£

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के नाम पर लखनऊ में हुई करोड़ों की धोखाधड़ी, मामला दर्ज

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने जालसाझों के खिलाफ हजरतगंज थाने में शिकायत दर्ज की है। शिल्पा शेट्टी के नाम पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी हुआ है। इस मामले में मिली जानकारी के अनुसार, लखनऊ के हजरतगंज में एयोसिस स्पा एंड वैलनेस कंपनी के मालिक और कंपनी के बाकी स्टाफ के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

बताया जा रहा है कि एयोसिस स्पा एंड वैलनेस कंपनी के एमडी किरण बावा ने शिल्पा शेट्टी को अपनी कंपनी का ब्रैंड एंबेसडर बताया था। अभिनेत्री के नाम पर ही उन्होंने मिदासदीप इंटरप्राइजेज के संचालक से फ्रेंचाइजी शुल्क और निवेश के नाम पर पैसा निवेश करवाया था। किरण बावा पर अब आरोप लगा है कि उन्होंने अपने कई बैनर्स पर शिल्पा शेट्टी की तस्वीरों का इस्तेमाल किया है। बताया जा रहा है कि ऐसा धोखाधड़ी करने के लिए किया गया है।

वहीं इस मामले में पीड़ित शख्स का कहना है कि इस काम में उसे शुरू से घाटा हो रहा है। उसने कहा कि उसे आरोपी व्यक्ति ने ये तक कहा था कि अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी खुद आकर कई बार निर्देशन भी देती रहेंगी। जिसके बाद उसने पार्टनरशिप का काम शुरू कर दिया। उसने कहा कि आरोपी ने उसे लगातार धोखे में रखा था और जब से उसने साथ में काम करना शुरू किया, उसके बाद से ही उसे घाटा हो रहा था। पीड़ित ने कहा कि साल 2018 में कंपनी के संचालकों ने उन्हें यह कहते हुए फ्रेंचाइजी दी थी कि शिल्पा शेट्टी इसका उद्घाटन करने खुद आएंगी।

पीड़ित व्यक्ति ने कहा कि काम में लगातार घाटा होने के बावजूद कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने का दवाब बनाया जाता रहा। जब उसने फ्रेंचाइजी वापस लौटाने की बात की तो उसे धमकी तक दी जाने लगी। इसके साथ ही उसने कहा कि उसे मुंबई में इस कंपनी के दफ्तर तक में बुलाया गया और एक अग्रीमेंट बताकर सादा कागजों पर हस्ताक्षर कराए गए। इसके बाद उसे पता चला कि ये कंपनी फ्रेंचाइजी बेचने के नाम पर इसी तरह की धोखाधड़ी करती रहती है। जिसके बाद पीड़ित व्यक्ति ने एमडी किरण बावा सहित अन्य लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है।