[gtranslate]
Country

‘जब मैं आईएएस था तब नीतीश कुमार टिकट के लिए घूम रहे थे’

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह के बीच जुबानी जंग कम होने का नाम नहीं ले रहा है,बल्कि बढ़ता ही जा रहा है। दरअसल,बिहार के आरा में सीधा संवाद कार्यक्रम के दौरान आरसीपी सिंह ने नीतीश कुमार पर फिर से हमला बोला है। इस दौरान उन्होंने कहा है कि,नीतीश कुमार मेरी औकात क्या नापेंगे,उनकी खुद की औकात ही नहीं, जब एक समय बिहार में नीतीश कुमार की औकात कुछ न थी,उनसे मेरी औकात तब भी ज्यादा थी और अब भी ज्यादा है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने कहा कि,जब नीतीश कुमार कुछ नहीं थे और टिकट के लिए घूम रहे थे, तब हम 1982 में आईएएस बन चुके थे, वो क्या हमको राजनीतिक पहचान देंगे और हमारी औकात नापेंगे, नीतीश कुमार नेवी की परीक्षा दिए थे लेकिन परीक्षा में फेल हो गए और हम आईएएस के परीक्षा में पूरे देश में 13वां रैंक लाए थे। जनता दल यूनाइटेड के पूर्व नेता और राज्यसभा सदस्य आरसीपी सिंह ने कहा कि, कोई किसी को पहचान नहीं देता, लोकतंत्र के इस देश मे सभी नागरिक एक समान हैं। भाजपा में शामिल होने के सवाल पर आरसीपी सिंह ने कहा कि, मेरे लिए सारे दरवाजे खुले हैं, अभी हम सिर्फ अपने कार्यकर्ताओं से मिल रहे हैं, आगे क्या होगा अभी मैं खुद नहीं जानता हूं।

इस बातचीत के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह के निशाने पर सीएम नीतीश कुमार ही रहे है। नीतीश कुमार के प्रधानमंत्री चेहरा बनने के सवाल पर आरसीपी सिंह ने कहा कि,ममता बनर्जी, अखिलेश यादव समेत कई नेता दावेदार हैं, जो खुद को नीतीश कुमार इतना बड़ा नेता मानता हो वो उन शख्सियतों को क्या नेता मानेगा।

गौरतलब है कि,पिछले दिनों ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से जब आरसीपी सिंह को लेकर सवाल पूछा गया तो वह आग बबूला हो गए थे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा था कि,क्या घटिया नाम ले रहे हैं, किसकी हैसियत क्या है, ये भी तो देखिए,आगे से अब उनका नाम मेरे सामने ना लें, वो थे क्या एक आईएएस, उन्हें निजी सचिव किसने बनाया, राजनीति में लेकर कौन आया था। इतना ही नहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा था कि, मैंने ही उन्हें  राजनीति सिखाई, पार्टी में पद दिया और वो भाजपा के साथ मिलकर साजिश कर रहे थे। मुख्यमंत्री नीतीश  कुमार ने कहा था, ‘अरे उसका क्या नाम ले रहे हैं। कौंची है ऊ, उसकी हैसियत क्या है, क्या वैल्यू है उसकी. मुझसे उसके बारे में सवाल मत पूछिए।

यह भी पढ़ें :दिल्ली पर नीतीश की निगाहें

You may also like

MERA DDDD DDD DD