Óñ£Óñ¥Óñ«Óñ┐Óñ»Óñ¥-ÓñÂÓñ¥Óñ╣ÓÑÇÓñ¿ Óñ¼Óñ¥Óñù Óñ¬Óñ╣ÓÑüÓñéÓñÜÓÑç ÓñàÓñ¿ÓÑüÓñ░Óñ¥Óñù ÓñòÓñÂÓÑìÓñ»Óñ¬, ÓñòÓñ╣Óñ¥ Óñ¬Óñ╣Óñ▓ÓÑç Óñ▓ÓñùÓññÓñ¥ ÓñÑÓñ¥ Óñ╣Óñ« Óñ«Óñ░ ÓñùÓñÅ Óñ╣ÓÑêÓñé Óñ»Óñ╣Óñ¥Óñé ÓñåÓñòÓñ░ Óñ▓ÓñùÓñ¥ ÓñòÓñ┐ Óñ£Óñ┐ÓñéÓñªÓñ¥ Óñ╣ÓÑêÓñé Óñ╣Óñ«

CAA-NRC प्रोटेस्ट में शामिल हुए अनुराग कश्यप, कहा संघर्ष लंबा है पर हमें उम्मीद नहीं खोनी

नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में हर राज्य में प्रदर्शन चल रहा है जिसमें आम जनता के अलावा बॉलीवुड के कई सितारों ने अपनी आवाज बुलंद की। बुलंद आवाजों में सबसे पहला नाम जहन में आता है तो डायरेक्टर अनुराग कश्यप अनुराग का। हालांकि, पिछले कुछ महीनों से सोशल मीडिया से वे गायब थे लेकिन जामिया में हुए पुलिस फायरिंग की घटना के बाद वे वापस सोशल मीडिया पर एक्टिव हो गए हैं। उसके बाद से ही अनुराग लगातार मोदी सरकार को कई मुद्दों पर घेर रहे हैं। पिछले दिनों वो मुंबई में हुए प्रोटेस्ट्स में शामिल हुए और अपनी बात रखी।

मुंबई बाग प्रोटेस्ट को संबोधित करते हुए अनुराग कश्यप कहा, “ये संघर्ष लंबा है। ये सरकार उम्मीद कर रही है कि आप उम्मीद खो दें। लेकिन आपको उम्मीद नहीं खोनी है। हमारी ये लड़ाई अहिंसात्मक तरीके से ही लड़ी जाएगी।” इसको लेकर उन्होंने सिलसिले में एक ट्वीट भी किया। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, “आज मैं मुंबई बाग गया था। नावापाड़ा में शाहीनबाग की तरह ही बहुत सारी माएँ, बहनें, औरतें बैठी हैं अपने हक की संवैधानिक लड़ाई लड़ने। आइए उनके साथ खड़ा हो के उनका हौंसला बढ़ाएं। उन्हें वहाँ से हटाने की बात हो रही है। चलिए उनका साथ दें।”

अनुराग के समर्थन पर उनके एक फैन ने उन्हें ट्वीट कर लिखा, ” स्थानीय लीडर्स इस प्रोटेस्ट को खत्म करने के लिए काफी दबाव बना रहे हैं। लेकिन मैं अनुराग कश्यप की शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने मुंबई बाग की महिलाओं को विषम परिस्थितियों में आकर सपोर्ट किया है।”