Óñ£Óñ¿ÓÑìÓñ«ÓñªÓñ┐Óñ¿ ÓñÁÓñ┐ÓñÂÓÑçÓñÀ: ÓñÅÓñòÓÑìÓñƒÓñ░ Óñ╣ÓÑïÓñ¿ÓÑç Óñ©ÓÑç Óñ¬Óñ╣Óñ▓ÓÑç Óñ╣ÓÑÇ Óñ©ÓÑçÓñ▓ÓÑçÓñ¼ÓÑìÓñ░ÔÇìÓñ┐ÓñƒÓÑÇ Óñ¼Óñ¿ ÓñùÓñÅ ÓñÑÓÑç ÓñàÓñ¡Óñ┐ÓñÀÓÑçÓñò Óñ¼ÓñÜÓÑìÓñÜÓñ¿

जन्मदिन विशेष: एक्टर होने से पहले ही सेलिब्रिटी बन गए थे अभिषेक बच्चन

हिंदी सिनेमा के जाने-माने बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन आज अपना 44वां जन्मदिन मना रहे हैं। अभिषेक बच्चन बॉलीवुड के उन एक्टरों में से एक हैं जिनका फिल्म इंडस्ट्री से रिश्ता जुड़ा हुआ है। लेकिन अपनी अलग पहचान बनाने में उन्हें काफी मेहनत करनी पड़ी। एक्टर होने से पहले ही अभ‍िषेक एक सेलेब्र‍िटी बन गए थे। क्योंकि वो बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन के बेटे हैं ये रुतबा अभिषेक को पैदा होते ही मिल गया था।

बच्चन ने अपने अभिनय कैरियर की शुरुआत ‘जेपी दत्ता’ की फिल्म ‘रिफ्यूजी’  से की थी।  उसके बाद उनके हिस्से में केवल वे फ़िल्में आईं जो बॉक्स ऑफिस पर नहीं चलीं।  इसके बाद 2004 में उन्होंने हिट और एक प्रशंसात्मक फ़िल्मों ‘धूम’ और ‘युवा’  में प्रदर्शन किया। अच्छी बात ये है कि कई फ्लॉप फिल्में देने के बाद भी वह कभी न कभी ऐसी दमदार फिल्म दे देते हैं कि जिससे सब हैरान रह जाते हैं। इन फिल्मों में गुरू, युवा, बंटी और बबली, धूम मुख्य रूप से शामिल हैं।

https://www.instagram.com/p/B8KKotuJKWh/?utm_source=ig_web_copy_link

अमिताभ बच्चन अपने बेटे अभ‍िषेक के बेहद करीब हैं। उन्होंने कई बार अपने और अभ‍िषेक के र‍िश्ते के बारे में इंटरव्यू, र‍ियल‍िटी शो में बातचीत की है। एक बार ‘ब‍िग बी’ ने ‘केबीसी’ के मंच पर बताया, “मैं अपने बाबू जी से बहुत डरता था। तभी उस छोटी-सी उम्र में मैंने ये फैसला किया था कि मेरा और मेरे बेटे का र‍िश्ता हमेशा एक दोस्ती का होना चाहिए। बाद में ऐसा ही हुआ मै और अभिषेक एक अच्छे दोस्त की तरह ही रहते है। मैं तो कई बार अभ‍िषेक के कपड़े तक पहन लेता हूं।”

बहरहाल, अभिषेक बच्चन ने अपनी आने वाली वेब सीरीज ‘ब्रीथ सीजन 2’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। साथ ही उन्होंने फिल्म ‘बॉब बिस्वास’ की शूटिंग भी शुरू कर दी है जिसकी जानकारी उन्होंने अपने फैन्स को सोशल मीडिया पर दी थी। बात करें अभिषेक और ऐश्वर्य की तो ‘बंटी और बबली’ के ‘कजरा रे’ गाने की शूटिंग के दौरान दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया था और बाद में दोनों ने एक-दूसरे से शादी भी की।

https://www.instagram.com/p/B8KJhv0JXaL/?utm_source=ig_web_copy_link

जन्मदिवस के इस मौके को खास बनाने के लिए ऐश्वर्या राय बच्चन ने ‘खास’ तैयारियां भी की हैं। देर रात उन्होंने सोशल मीडिया पर अभिषेक बच्चन के साथ कुछ फोटोज़ शेयर की हैं जिसमें पूरा बच्चन परिवार नजर आ रहा है। फोटो शेयर करते हुए ऐश्वर्या राय लिखती हैं, ‘प्यार, हमेशा’।