यूपी: दिलचस्प हुई रामपुर उपचुनाव की लड़ाई, आजम को हटाने में है बीजेपी

यूपी: दिलचस्प हुई रामपुर उपचुनाव की लड़ाई, आजम को हटाने में है बीजेपी

उत्तर प्रदेश में 11 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना है। इन उपचुनावों में सबसे दिलचस्प सीट रामपुर की है। इस चुनाव में बीजेपी आजम खान का किला ढहाने की पुरजोर कोशिश कर रही है। इस सीट पर समाजवादी पार्टी ने आजम खान की पत्नि ताज़ीन फातिमा को चुनाव मैदान में उतारा है।ताज़ीन फातिमा को बीजेपी की ओर से भारत भूषण गुप्ता टक्कर दे रहे हैं।