[gtranslate]
entertainment

बॉलीवुड में तलाक कॉन्ट्रोवर्सी

बॉलीवुड में रिश्तों को लेकर बातें खूब होती हैं। कौन किसको डेट कर रहा है? रिलेशनशिप किसका कैसा चल रहा है? किसकी शादी होने जा रही है और कौन शादी को तोड़ रहा है, ये जानने के लिए फैंस उत्सुक रहते हैं। बॉलीवुड की कई जोड़ियां ऐसी हैं, जिन्होंने एक-दूसरे के हाथ थामे, शादी की, बच्चे भी हुए, अपने करियर को मुकाम तक भी पहुंचाया लेकिन घर को संभाल नहीं सके। अभी हाल-फिलहाल में चल रहे राखी सावंत और आदिल दुर्रानी के बीच तलाक कॉन्ट्रोवर्सी की खबरें सोशल मीडिया की सुर्खियां बनी हुई हैं

बॉलीवुड में डिवोर्स कॉन्ट्रोवर्सी का सिलसिला वैसे तो लंबे समय से चला आ रहा है लेकिन अभी हाल-फिलहाल में चल रहे राखी सावंत और आदिल दुर्रानी के बीच कुछ ही दिनों में शादी और तलाक की खबरें सोशल मीडिया की सुर्खियां बनी हुई हैं। यह पहला ऐसा डिवोर्स नहीं है जिसकी खबरें सोशल मीडिया पर चल रही हैं बल्कि इससे पहले भी कई डिवोर्स ऐसे हैं जिनकी बॉलीवुड में काफी कॉन्ट्रोवर्सीज रही हैं।

राखी सावंत और आदिल दुर्रानी कॉन्ट्रोवर्सी
कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन और ड्रामा क्वीन के नाम से मशहूर राखी सावंत समय-समय पर सोशल मीडिया पर लाइम लाइट से घिरी रहती हैं। राखी की शादीशुदा लाइफ काफी समय से जनता के बीच कॉन्ट्रोवर्सीज के रूप में आती रही है लेकिन इस बार उन्होंने अपनी शादीशुदा जिंदगी के सच को जनता के सामने रखा है और कोर्ट में भी न्याय की गुहार लगाई है। दरअसल, राखी और आदिल दुर्रानी का कुछ समय पहले ही निकाह हुआ। निकाह से पहले वह दोनों रिलेशनशिप में थे जिसके चर्चे तमाम मीडिया में थे लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही इनका मामला डिवोर्स की कगार पर आ चुका है। राखी सावंत ने आदिल दुर्रानी पर एक्स्ट्रा
मेरिटल अफेयर्स के चार्जेज और धोखा देने के आरोप में उन्हें जेल भी करा दी है मगर यह मामला दिन प्रतिदिन अपने भीतर की कड़िया खोल रहा है जिसके कारण कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन लगातार मीडिया से बात कर रही हैं और सोशल मीडिया की सुर्खियां बनी हुई हैं।

इन खबरों के बीच राखी सावंत की लोगों के द्वारा आलोचना भी की जा रही है और कुछ लोग उनके समर्थन में भी उनके साथ आये हैं। हालांकि राखी को इन विवादों के बीच आदिल दुर्रानी के साथ खाना खाते और बर्थडे सेलिब्रेट करते हुए भी देखा गया है। इसी बीच उन्होंने आदिल पर पैसे चोरी करने और मार-पीट करने के आरोप भी लगाए गए हैं। इन्हीं तमाम खबरों में बनी सुर्खियों के बीच राखी सावंत और आदिल दुर्रानी के बीच तलाक के लिए कोर्ट में केस भी चल रहा है। बॉलीवुड में पहले भी ऐसे तलाक देखे गए हैं जो आज भी जनता के लिए बहुत आश्चर्यचकित रहे हैं। जिनमें बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता और अभिनेत्री भी शामिल हैं।

आमिर खान और रीना दत्ता
बॉलीवुड की जानी-मानी हस्ती आमिर खान और उनकी पत्नी रीना दत्ता एक लंबे समय तक साथ रहे फिर उसके बाद उन्होंने शादी तोड़ दी। शादी के बंधन में एक लम्बे समय के बाद आये इतनी बड़ी दरार के बाद सोशल मीडिया में इस बात को लेकर काफी अफसोस देखा गया और इनका यह डिवोर्स काफी कॉन्ट्रोवर्सिअल था, सोशल मीडिया में यह बात भी जोरों-सोरों से चली कि आमिर खान ने अपनी पत्नी को 50 करोड़ रुपये का गुजारा भत्ता भी दिया था। हालाँकि थोड़े समय बाद हो इन दोनों को फ्रेंडशिप बॉन्ड शेयर करते हुए देखा गया।

 

 

 

 

करिश्मा कपूर और संजय कपूर
अपनी ख़ूबसूरती के लिए जानी जाने वाली अभिनेत्री करिश्मा कपूर और संजय कपूर की शादी शुरू से ही विवादों में रही है। आये दिन इन दोनों के बीच चलती कॉन्ट्रोवर्सी उन दिनों सोशल मीडिया पर काफी रन किया करती थी। इन कलेशो के बाद दोनों ने 2014 में तलाक ले लिया और 2016 में कानूनी रूप से अलग हो गए। इनके तलाक के बाद सोशल मीडिया पर बहुत सी कॉन्ट्रोवर्सीज चली जिसमें कथित तौर पर यह कहा गया कि यह बॉलीवुड में सबसे महंगे तलाकों में से एक रहा है।

संजय दत्त और रिया पिल्लई 
बॉलीवुड में 300 से भी अधिक प्रेमिकाओं संग सम्बन्ध बनाने वाले संजू दा को उनके फैंस बॉलीवुड के मुन्ना भाई के नाम से जानते हैं। यह सिनेमा जगत में जितने इंट्रारेसि्ंटग पर्सनालिटी रखते हैं उससे कई ज्यादा इंट्रसि्ंटग उनकी पर्सनल लाइफ है। इतनी सारी गर्लफ्रेंड रखने के बाद संजू दा ने रिया पिल्लई से शादी की और 10 साल तक शादी के बंधन में बंधे के बाद 2008 में इनका तलाक हो गया।

 

 

 

सैफ अली खान और अमृता सिंह
बॉलीवुड के इतिहास में अमृता सिंह और सैफ अली खान की शादी सबसे विवादित रिश्तों में से एक रही है। यह दोनों 90 के दशक के सबसे चर्चित कपल में से एक माने जाते थे इन्हांने वर्ष 1991 में शादी की थी। जिसके बाद इनके दो बच्चे भी हुए कहा जाता है कि इनकी शादी से दोनों परिवारों के बीच काफी अनबन बनी हुई थी जिसके बढ़ने के कारण उन्होंने 2004 में अलग होने का फैसला किया। जिसको लेकर आज भी काफी कॉन्ट्रोवर्सीज चलती रही हैं। फैंस ने इनकी जोड़ी को भी काफी पसंद किया था लेकिन इनके तलाक के बाद की खबरों के कारण इन्हें कई तरह की कॉन्ट्रोवर्सीज का शिकार होना पड़ा।

 

अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा
बॉलीवुड के डेशिंग कपल का खिताब रखने वाले अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा का रिश्ता सोशल मीडिया पर बहुत तारीफें बटोरता था लेकिन इनके बीच अचानक आई विभाजन की खबर ने लोगों को एक जोर का झटका दिया। इनकी तलाक लेने की खबरें आने के बाद फैंस ने काफी प्रतिक्रियाएं दीं। फैंस का कहना था कि ‘अरबाज और मलाइका भले ही आज अलग हो जाएं लेकिन फैंस उन्हें हमेशा एक जोड़ी के रूप में पसंद करते रहेंगे।’ थोड़े समय के बाद ही इन्होंने आपसी सहमति से डिवोर्स लिया और अलग-अलग रहने लगे।

 

ऋतिक रोशन और सुजैन खान
ऋतिक और सुजैन का तलाक बॉलीवुड में सबसे चर्चित तलाकों में से एक था। इन्होंने 20 दिसंबर 2000 को शादी की थी, जिसको दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया था। इन दोनों की जोड़ी को फैंस का काफी प्यार मिला और यह एक लंबे समय तक साथ रहे। लेकिन शादी के 14 साल बाद इन दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया, और आज भी यह दोनों तलाक के बाद भी आपस में एक यूनिक बॉन्ड शेयर करते हैं जिसे फैंस बेहद पसंद कर करते हैं। फैंस का कहना है कि ऋतिक रोशन और सुजैन खान की जोड़ी एक शादी शुदा जोड़े के रूप में भी काफी पसंद करते थे और आज उनकी दोस्ती को भी बहुत प्यार दिया जाता है।

You may also like

MERA DDDD DDD DD