ÓñëÓññÓÑìÓññÓñ░Óñ¥ÓñûÓñéÓñí: Óñ¬ÓÑéÓñ░ÓÑìÓñÁ Óñ©Óñ¥ÓñéÓñ©ÓñªÓÑïÓñé Óñ¿ÓÑç Óñ▓ÓñùÓñ¥Óñ»Óñ¥ Óñ¬ÓÑìÓñ░ÓñªÓÑçÓñ Óñ©Óñ░ÓñòÓñ¥Óñ░ Óñ¬Óñ░ ÓñÁÓñ┐ÓñòÓñ¥Óñ© ÓñòÓñ¥Óñ░ÓÑìÓñ»ÓÑïÓñé ÓñòÓÑï ÓñáÓñ¬ ÓñòÓñ░Óñ¿ÓÑç ÓñòÓñ¥ ÓñåÓñ░ÓÑïÓñ¬

उत्तराखंड: पूर्व सांसदों ने लगाया प्रदेश सरकार पर विकास कार्यों को ठप करने का आरोप

उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस के पूर्व सांसद महेंद्र पाल सिंह और केसी सिंह बाबा ने वर्तमान भाजपा सरकार पर विकास कार्यों को ठप करने का आरोप लगाते हुए जमकर निशाना साधा।

दोनों नैनीताल के पूर्व सांसदों ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार के तीन साल पूरे होने वाले हैं लेकिन न तो प्रदेश में युवाओं को रोजगार मिल पा रहा है न ही विकास के कार्य हो रहे है। उल्टा महंगाई कम करने का वादा करने वाली सरकार अपने कार्यकाल में महंगाई को चरम सीमा पर ले जा रही है।

महेंद्र पाल सिंह और केसी सिंह बाबा ने कहा कि अब कांग्रेस राज्य सरकार के खिलाफ घर-घर जाकर इनकी जनविरोधी नीतियों को उजागर करने वाली है। पूर्व सांसदों यह भी कहा कि कांग्रेस अब पूर्ण रूप से एकजुट है। और आगामी 2022 में इस राज्य से भाजपा का सूपड़ा साफ करके ही दम लेगी।

महेंद्र पाल सिंह ने मानव से संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक को भी एक पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने गैरसैंण में केंद्रीय विद्यालय स्कूल खोलने की गुजारिश की है। उनके मुताबिक, राज्य सरकार तो गैरसैंण की कोई सुध नहीं ले रही। यदि केंद्रीय विद्यालय गैरसैंण में खुलता है तो रोजगार के नए आयाम स्थापित होंगे।

वहीं केसी सिंह बाबा ने आरोप लगाया कि गन्ना किसान इस समय परेशान है और उनका लंबे समय से भुगतान नहीं हो पा रहा है। अगर ऐसा ही रहा तो आने वाले समय में मैदानी इलाकों के उद्योग धंधे बंद हो जाएंगे और रोजगार बिल्कुल समाप्त हो जाएगा।