बंगाल में ममता का जादू बरकरार भाजपा को झटका 

बंगाल में ममता का जादू बरकरार भाजपा को झटका 

पश्चिम बंगाल की तीन विधानसभा सीटों पर 25 नवंबर को हुए उपचुनाव के नतीजों के लिए मतगणना जारी है। राज्य में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस को अब तक एक सीट पर जीत मिल चुकी है जबकि दो सीटों पर वह आगे है। राज्य में मुख्य प्रतिद्वंदी पार्टी के रूप में उभर रही भाजपा को इस उपचुनाव में तगड़ा झटका लगा है।