[gtranslate]
Country

‘जामताड़ा’ का नया ठिकाना बना इंस्टाग्राम !

दुनिया भर में इंस्टाग्राम और फेसबुक के इस वक्त करोडों यूजर्स हैं। समय के साथ ही इंस्टाग्राम और फेसबुक आज के युवाओं की सबसे बड़ी जरूरत बन गए हैं। युवा जितना समय अपने दोस्तों और परिवार के साथ नहीं बिताते, उससे ज्यादा समय वे इंस्टाग्राम और अन्य सोशल साइट्स को देते हैं। कॉलेज हो या ऑफिस इंस्टाग्राम हैंडल का इस्तेमाल हर किसी के द्वारा किया जाता है। अब इन सोशल साइट्स पर फॉर्मल ग्रुप भी बनने लगे हैं। कुल मिलाकर सोशल साइट्स मौज-मस्ती और काम दोनों के लिए अहम हो गई हैं। लोगों में इंस्टाग्राम का क्रेज है जिसका लाभ उठाते हुए जामताड़ा गैंग ने इसे अपना नया ठिकाना बना लिया है। जामताड़ा गैंग ने ऐसा जाल बुना है कि आम आदमी इंस्टाग्राम पर फंसता जा रहा है।

अगर आप भी इंस्टाग्राम यूजर हैं तो यह खबर आपके होश उड़ा देगी। जामताड़ा गैंग ने इंस्टाग्राम पर ऐसे वीडियो अपलोड किए हैं, जिनका मकसद केवल आपको फंसाना है। आमतौर पर आपको इंस्टाग्राम में कई तरह के वीडियो और फोटो पसंद आते हैं। आपको जो अच्छा लगे आप उसे लाइक करते हैं, कमेंट करते हैं। लेकिन जामताड़ा गैंग का वीडियो गलती से भी लाइक हुआ तो आपको करोडो का नुकसान उठाना पड़ सकता है।

दरअसल, ठगी के लिए मशहूर जामताड़ा गैंग के लोग अब पूरे देश में फैल चुके हैं। जामताड़ा की कई नई शाखाएं भी खुल गई हैं जहां ऐसे लोगों को तेजी से तैयार किया जा रहा है जो आपको लूट सकें। ऐसा ही एक विंग इंस्टाग्राम फ्रॉड के लिए तैयार किया गया है। ये गिरोह देश के अलग-अलग कोनों में बैठे हैं। ये लोग इंस्टाग्राम पर वीडियो को लाइक करने का ऑफर देते हैं। ऑफ़र एक चाल है। उनका कहना है कि अगर आप उनके द्वारा बताए गए वीडियो को पसंद करते हैं तो वे आपको हर वीडियो को लाइक करने के पैसे देंगे। अब सोचिए वीडियो को लाइक करने में कितना समय लगता है। आम आदमी ऐसे ही इनके जाल में फंस जाता है।

कहा जाता है कि हर लाइक पर आपके खाते में 50 रुपये आएंगे। जितने ज्यादा लाइक, उतने ज्यादा पैसे। लोग सोचते हैं कि यह तो बहुत आसान काम है। शुरुआत में ये पसंद करने के पैसे भी देते हैं। लोगों का भरोसा बढ़ता है। फिर वे उस भरोसे का फायदा उठाते हैं। वे फोन करके बताते हैं कि अगले टास्क में और पैसे मिलेंगे, लेकिन वे उस टास्क के लिए कुछ इनवेस्टमेंट की बात करते हैं। ये धोखा देने में इतने माहिर होते हैं कि पढ़े-लिखे लोग भी इनकी बातों में आ जाते हैं। जैसे ही उनके खाते में पैसा आता है, वे ठीक उसी खाते को खाली कर देते हैं। कमाई चंद हजारों की होती है और लाखों करोड़ ठग लेते हैं।

राजस्थान के जयपुर में इंस्टाग्राम फ्रॉड करने वाले एक ग्रुप का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने इस गिरोह के 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस गिरोह ने इंस्टाग्राम लाइक्स दिलाने के नाम पर करोड़ों रुपए ठगे थे। 1 मई को व्हाट्सएप पर दीपक शर्मा नाम के व्यक्ति के पास एक मैसेज आया। इसमें सोशल मीडिया पर प्रतिदिन 3 से 5 हजार रुपए कमाने का ऑफर दिया गया था। दीपक को बताया गया कि उन्हें इंस्टाग्राम पर एक टास्क पूरा करना है। इंस्टाग्राम पर वीडियो लाइक करने के 50-100 रुपए मिलेंगे और फिर एक के बाद एक नए टास्क दिए जाएंगे, जिसमें कमाई बढ़ेगी। दीपक इन जालसाजों के झांसे में आ गए और 1 करोड़ रुपये गंवा बैठे। पुलिस में शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद गिरोह का पर्दाफाश हुआ।

 

You may also like

MERA DDDD DDD DD