ÓñàÓñ¡Óñ┐Óñ¿ÓÑçÓññÓñ¥ ÓñàÓñ¡Óñ┐ÓñÀÓÑçÓñò Óñ¼ÓñÜÓÑìÓñÜÓñ¿ Óñ¿ÓÑç Óñ¼ÓÑìÓñ░ÓÑÇÓñª ÓñçÓñ¿ÓñƒÓÑé Óñª ÓñÂÓÑêÓñíÓÑï ÓñòÓÑç Óñ£Óñ░Óñ┐Óñ»ÓÑç ÓñàÓñ¬Óñ¿Óñ¥ ÓñíÓñ┐Óñ£ÓÑÇÓñƒÓñ▓ ÓñíÓÑçÓñ¼ÓÑìÓñ»ÓÑé ÓñòÓñ┐Óñ»Óñ¥ Óñ╣ÓÑêÓÑñ ÓñàÓñ¡Óñ┐ÓñÀÓÑçÓñò ÓñòÓÑÇ Óñ»Óñ╣ Óñ¬Óñ╣Óñ▓ÓÑÇ ÓñÁÓÑçÓñ¼Óñ©ÓÑÇÓñ░Óñ┐Óñ£ Óñ╣ÓÑê, ÓñçÓñ©Óñ©ÓÑçÓñé Óñ¬Óñ╣Óñ▓ÓÑç ÓñÁÓñ╣ Óñ½Óñ┐Óñ▓ÓÑìÓñ«ÓÑïÓñé Óñ«ÓÑçÓñé Óñ╣ÓÑÇ Óñ¿Óñ£Óñ░ ÓñåÓññÓÑç Óñ░Óñ╣ÓÑç Óñ╣ÓÑêÓÑñ

अभिषेक बच्चन ने किया अपना डिजीटल डेब्यू, रिलीज हुई पहली वेब सीरीज

अभिनेता अभिषेक बच्चन ने ब्रीद इनटू द शैडो के जरिये अपना डिजीटल डेब्यू किया है। अभिषेक की यह पहली वेबसीरिज है, इससें पहले वह फिल्मों में ही नजर आते रहे हैं। वेब सीरिज ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजॉन पर 10 जुलाई को स्ट्रीम होगी। इसमें अभिषेक ने एक सायकोलॉजिस्ट अविनाश का किरदार प्ले किया है। जिसकी बेटी कुछ महीनों से गायब है। यह वेबसीरीज 2018 में आई ब्रीद-1 का दूसरा सीजन है। पहले सीजन में आर. माधवन मुख्य भूमिका में थे। इस बार अभिषेक बच्चन मुख्य किरदार में है।

इसके अलावा इस वेब सीरीज में अमित साध और नित्या मेनन भी मुख्य किरदारों में है। अमित पहले वाले सीजन में भी थे, जिसमें उन्होंने् एक पुलिस वाले का किरदार निभाया था। अपनी बेटी की तलाश में निकाला अविनाश उसे ढूढ़ने के लिए किस हद तक जा सकता है। बेटी को ढूढ़ने में उसे किन कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, सीरिज में यही दिखाया गया है। सीरिज को मयंक शर्मा ने डायरेक्ट किया है। इसकी पटकथा मयंक, भवानी अय़्यर और अरशन सयैद ने मिलकर लिखी है।

https://www.instagram.com/p/CCbnFKnpbGv/?utm_source=ig_web_copy_link

अभिषेक ने अपनी वेब सीरिज की जानकारी अपने इंस्टग्राम अकाउंट पर वेब सीरिज का लिंक डालकर दी है। उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा, समय के खिलाफ पीछा करने में, जीवन और मृत्यु के इस खेल को कौन जीतेगा।

अभिषेक के डिजीटल डेब्यू पर उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन ने बधाई देते हुए अपने इंस्टग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा, “शाइन ऑन बेबी। इसके रिप्लाई में अभिषेक ने कहा लव यू, थैंक यू।”

मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में अभिषेक ने बताया कि जब मैंने स्क्रिप्ट सुनी तो तुरंत हां कर दी। वह समय गया जब ऑडियंस हीरो को स्क्रीन पर नैतिक रुप से बिल्कुल सही देखना चाहती है। आजकल यूथ को खामियों वाले किरदार ज्यादा पंसद आते है। इसलिए यह वेब सीरिज मैंने की।