Óñ¬ÓÑìÓñ░Óñ┐Óñ»ÓñéÓñòÓñ¥-ÓñàÓñòÓÑìÓñÀÓñ» Óñ©Óñ«ÓÑçÓññ ÓñòÓñê Óñ©Óñ┐ÓññÓñ¥Óñ░ÓÑïÓñé Óñ¿ÓÑç Óñ¿Óñ┐Óñ©Óñ░ÓÑìÓñù ÓññÓÑéÓñ½Óñ¥Óñ¿ ÓñòÓÑï Óñ▓ÓÑçÓñòÓñ░ Óñ£ÓññÓñ¥Óñê ÓñÜÓñ┐ÓñéÓññÓñ¥, ÓñÂÓÑçÓñ»Óñ░ ÓñòÓñ┐Óñ»Óñ¥ Óñ«ÓÑêÓñ©ÓÑçÓñ£

प्रियंका-अक्षय समेत कई सितारों ने निसर्ग तूफान को लेकर जताई चिंता, शेयर किया मैसेज

मुंबई पर मंडरा रहे चक्रवाती तूफान ‘निसर्ग’ के खतरे को देखते हुए कई बॉलीवुड स्टार्स ने चिंता जताते हुए लोगों से सावधान और सुरक्षित रहने की बात कही है। इस बारे में प्रियंका चोपड़ा और अक्षय कुमार समेत कई फिल्मी सितारों ने सोशल मीडिया पर मैसेज लिखकर लोगों से सरकार और स्थानीय प्रशासन के बताए दिशा-निर्देशों का पालन करने के लिए कहा।

लोगों से सावधानी बरतने की अपील करते हुए प्रियंका ने इस बारे में लगातार दो ट्वीट किए और लिखा, “ये साल बेहद निर्दयी साबित हो रहा है। कृपया सभी छत के अंदर रहें, सावधानी बरतें और उल्लिखित दिशा-निर्देशों का पालन करें। कृपया सभी सुरक्षित रहें।”

प्रियंका ने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा, “निसर्ग तूफान मुंबई की ओर आ रहा है, मेरी मां और भाई को मिलाकर दो करोड़ लोगों से ज्यादा लोगों का मेरा प्यारा घरेलू शहर। 1891 के बाद से अबतक मुंबई ने इतने गंभीर चक्रवाती भूस्खलन का सामना नहीं किया है। और ऐसे समय में जब दुनिया इतनी हताश है, यह विशेष रूप से विनाशकारी हो सकता है।”

सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो मैसेज शेयर करते हुए अक्षय कुमार ने लिखा, “बहुप्रतीक्षित मुंबई की बारिश यहां आ चुकी है, लेकिन निसर्ग तूफान के रूप में इस साल उसके साथ एक बिन बुलाया मेहमान भी है। यदि वो मुंबई से टकराता है तो यहां बीएमसी द्वारा साझा की गई कुछ सावधानियां हैं। जिनका हमें ध्यान रखना होगा। सभी के सुरक्षित रहने के लिए प्रार्थनाएं।”

अरब सागर से उठा डीप डिप्रेशन मंगलवार को भीषण चक्रवाती तूफान में बदल गया। इस तूफान का नाम निसर्ग है जो 13 किमी/घंटे की रफ्तार से महाराष्ट्र के तट की ओर बढ़ रहा है। अनुमान है कि यह दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे के बीच महाराष्ट्र में रायगढ़ के हरिहरेश्वर तट से 110 किमी/घंटे की रफ्तार से टकराएगा। पहले इसके गुजरात से भी टकराने का अनुमान था। अभी यह मुंबई से 200 किमी दूर है।

https://www.instagram.com/p/CA8CaJ5l7U7/?utm_source=ig_web_copy_link

वहीं एक्ट्रेस नीना गुप्ता ने अपने इंस्टाग्राम से एक वीडियो मैसेज के जरिए लोगों से सावधानी बरतने की अपील की। नीना ने कहा, “मुंबई और गोवा समेत उन तमाम जगहों पर जहां से तूफान के गुजरने का खतरा है, वहां रहने वाले लोग थोड़ी सावधानी से रहें, अपने घर के खिड़की दरवाजे बंद करके सोएं।” उन्होंने प्रार्थना की कि भगवान करे ये बिना किसी नुकसान के निकल जाए। उन्होंने लोगों से भी पौधों को अंदर करके सोने की अपील की।