[gtranslate]
world

2024 में फिर राष्ट्रपति चुनाव लड़ेंगे डोनाल्ड ट्रंप !

व्हाइट हाउस छोड़ने के बाद पहली बार अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सार्वजनिक रूप से सामने आए हैं। CPSC (कंज़र्वेटिव पॉलिटिकल कांफ्रेंस) के दौरान उन्होंने कहा है कि वह 2024 में राष्ट्रपति पद के लिए खड़े होंगे। पद छोड़ने के बाद अपने पहले भाषण में उन्होंने कहा कि रिपब्लिकन पार्टी को एकता की आवश्यकता है। हम संभवतः 2024 का राष्ट्रपति चुनाव लड़ेंगे। बिडेन प्रशासन के पहले महीने में ही संयुक्त राज्य अमेरिका की नीति  “अमेरिका फर्स्ट टू” से अब “अमेरिका लास्ट” में चली गई है।

उन्होंने फ्लोरिडा के ऑरलैंडो में पॉलिटिकल एक्शन कमेटी को सम्बोधित करते हुए कहा कि हम फिर से सत्ता हासिल करेंगे। उन्होंने कहा कि वह सीनेट पर हावी रहेंगे और रिपब्लिकन पार्टी के अगले अध्यक्ष भी होंगे।

चुनाव लड़ने के मूड में हैं डोनाल्ड ट्रंप !

एक नई पार्टी बनाने से इनकार करते हुए, उन्होंने कहा कि अगर नई पार्टी बनाई गई, तो विभाजन होगा और हमारे वोट बंट जाएंगे। 2022 के मध्यावधि चुनावों में आपके समर्थकों को एकता दिखानी चाहिए और डेमोक्रेट्स को हराना चाहिए। रिपब्लिकन नेता और सीनेटर मिट रोमनी ने कहा है कि यदि वह 2024 रिपब्लिकन प्राइमरी चुनाव जीतते हैं तो वह ट्रम्प का समर्थन करेंगे।

यह भी पढ़ें : अमेरिका और सऊदी अरब के रिश्तों में बढ़ रही खटास!

ट्रम्प, जिन पर अमेरिकी इतिहास में दो बार महाभियोग लग चुका है, लेकिन वह अभी भी रिपब्लिकन पार्टी और अपने समर्थकों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। अपने 90 मिनट के भाषण में, ट्रम्प ने राष्ट्रपति जो बिडेन और डेमोक्रेट्स की खूब आलोचना की। उन्होंने कहा, “हम डेमोक्रेट से अधिक मजबूत हैं।” उन्होंने दावा किया कि हम ही हैं जो अमेरिकी स्वतंत्रता की अवधारणा के साथ देश को आगे बढ़ाएंगे।

यह भी पढ़ें : कई देशों का ऋणी हुआ अमेरिका !

पेरिस समझौते से पीछे हटने का समर्थन करते हुए, उन्होंने कहा कि प्रदूषण के लिए चीन, भारत और रूस जिम्मेदार थे। इसलिए जब हम पीछे हटे, तो वह सही था। पेरिस समझौते में भाग लेने से कई अमेरिकियों की नौकरियों को खतरा पैदा हो गया है।

You may also like

MERA DDDD DDD DD