world

पाकिस्तान में महिला के साथ क्रूरता की सारी हदे पार

दुनिया भर में महिलाओं के साथ लैंगिक हिंसा समेत महिलाओं के साथ यौन शोषण के मामले बढ़ते जा रहे है। ऐसे में पड़ोसी देश पाकिस्तान से भी एक खबर सामने आई है। सिंध प्रान्त में दीया भील नामक एक महिला के साथ समुहिक दुष्कर्म कर आरोपियों ने उसकी हत्या कर दी है। आरोपियों ने इस महिला के साथ क्रूरता की सारी हदे पार कर दी है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने महिला का सर समेत उसके हाथ को तन से जुदा कर दिया। इसके अलावा क्रूरता की हद पार करते हुए आरोपियों ने महिला के सिर से खाल भी उधेड़ी है। जिसके बाद आरोपियों ने महिला की लाश को गेहूं के खेत में फेक दिया। यह पूरा मामला संघर जिले के सिंझोरो कस्बे का है। इस मामले में अब तक आरोपियों की पहचान नहीं हो पाई है।

 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबकि महिला के पूरे शरीर पर धारदार हथियार के निशान हैं और उसके टुकड़े-टुकड़े किए गए हैं। सिंझोरो पुलिस ने पीड़ित महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पाकिस्तानी पुलिस के मुताबिक मामले की जांच चल रही है और सुराग हासिल करने के लिए खोजी कुत्तों का इस्तेमाल किया जा रहा है। गौरतलब है कि पाकिस्तान में अपहरण, बलात्कार, जबरन धर्म परिवर्तन और नाबालिग हिंदू लड़कियों की शादी आम घटनाएं हैं। सिर्फ सिंध प्रांत में हर साल कम से कम हजार अल्पसंख्यक लड़कियां ऐसी हैं जो गुलामी का शिकार होती हैं। इसके अतिरिक्त इन्हे भेदभाव और उपेक्षा का सामना करना पड़ता है।

 

यह भी पढ़ें : तालिबान जुल्म के खिलाफ भड़का संयुक्त राष्ट्र

You may also like

MERA DDDD DDD DD