Country

ट्वीटर के खिलाफ IT एक्ट में केस दर्ज , भारत का दिखाया गलत नक्शा 

सोशल मीडिया में विवादित पोस्ट को लेकर अक्सर विवाद होते रहे हैं। फेसबुक, ट्वीटर आदि के रवैये को लेकर दुनिया के कई देशों से सवाल उठते रहे हैं। भारत में भी इन दिनों सोशल मीडिया साइट ट्वीटर को लेकर विवाद जारी है। केंद्र सरकार से नए आईटी नियमों पर चल रहे विवाद के बीच एक बार फिर ट्वीटर  ने भारत विरोधी हरकत की है । माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर  ने जम्मू – कश्मीर और लद्दाख को भारत से अलग दिखाने वाला गलत नक्शा दिखा दिया, हालांकि गलती का अहसास होने के बाद इसे हटा भी लिया गया है। इस नए विवाद  के बाद ट्वीटर इंडिया के डायरेक्टर मनीष माहेश्वरी की मुश्किल अब बढ़ गई है। यूपी के बुलंदशहर में माहेश्वरी के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है।

 

tweetar-viwad indian map

 

भारत का गलत नक्शा दिखाने के लिए बजरंग दल के नेता की शिकायत पर ट्वीटर इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर के खिलाफ धारा 505 (2) और आईटी एक्ट की धारा 74 में मामला दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें : ट्वीटर को महंगा पड़ सकता है भारत के नक्शे से छेड़छाड़ करना

 

बजरंग दल के प्रांत संयोजक प्रवीण भाटी का आरोप है कि दुनिया को भ्रमित करने के लिए ट्वीटर ने जानबूझकर नक्शे के साथ छेड़छाड़ की है।  प्रवीण भाटी ने तहरीर में ट्वीटर और ट्वीटर के अफसरों के खिलाफ देशद्रोह की धाराओं में FIR दर्ज करने की मांग  की है।  बजरंग दल के प्रांत संयोजक की मांग है कि जल्द से जल्द  आरोपियों की गिरफ्तारी की  जाए।

 

क्या है पूरा मामला 

 

दरअसल, ट्वीटर के करियर पेज पर ट्वीप लाइफ सेक्शन में दुनिया का नक्शा है। यहां से कंपनी दिखाती है कि दुनिया भर में ट्वीटर की टीम अपनी सेवाएं दे रही है। इस नक़्शे में भारत भी है, लेकिन यहां दिखाया गया नक्शा विवादित था जिसमें जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को भारत से अलग दिखाया गया था, हालांकि मामला संज्ञान में आते ही ट्वीटर ने अपनी गलती सुधार ली और विवादित नक्शा हटा दिया।

विवादित नक्शा दिखाने पर भारतीय यूजर्स ने भी सोशल साइट के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर किया और बीते दिन ट्वीटर बैन का हैशटेग करीब 17 हजार  ट्वीट के साथ ट्वीटर पर ट्रेंड कर रहा था। बढ़ते विरोध के बीच कल 29 जून सोमवार शाम को ट्वीटर ने इस नक्शे को हटा लिया है।

Ravishankar prashad and tweetar

 

सरकार से चल रहा विवाद

 

सरकार इस मामले को गंभीरता से ले रही है। नए सोशल मीडिया नियमों को लेकर डिजिटल क्षेत्र की दिग्गज अमेरिकी कंपनी का भारत सरकार के साथ टकराव चल रहा  है।  भारत सरकार ने देश के नए आईटी नियमों की जानबूझ कर अनदेखी और कई बार कहे जाने के बावजूद नियमों के पालन में नाकामी को लेकर उसकी आलोचना की है।

You may also like