दुनियाभर में मंकीपॉक्स के मामले तेजी से बढ़ रहे है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक, वैश्विक स्तर पर मंकीपॉक्स के मामलों की संख्या 70 हजार के पार पहुंच हो चुकी है। मंकी पॉक्स के बढ़ते खतरे को देखते हुए WHO द्वारा पूरी दुनिया को चेतावनी दी गई है कि आने वाले समय में लोगों को इस वायरस के कारण कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। WHO ने सलाह दी है कि लोग सावधानियां बरतें।
संगठन ने कहा कि जिन देशों में पिछले हफ्ते मंकीपॉक्स के मामले बढ़ गए थे उनमें अमेरिकी महाद्वीप के कुछ देश है। WHO के प्रमुख टेडरोस अदनहोम गेब्रेहेसस ने कहा कि मंकीपॉक्स के केसों में गिरावट गई है। लेकिन ये समय इस महामारी का सबसे खतरनाक समय हो सकता है।
साथ ही WHO ने बताया कि इस समय मंकी पॉक्स के मामलों में कमी जरूर आई है लेकिन 21 देशों में पिछले हफ्ते मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। अमेरिकी महाद्वीप में स्थित देशों में भी मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। दुनियाभर के कुल केसों में से 90 फीसदी मामले यही से हैं।
गेब्रेहेसस ने कहा कि ये सबसे खतरनाक समय में हो सकता है जब मंकीपॉक्स के मामलों में गिरावट दर्ज की जा रही है। इस दौरान लोग लापरवाही बरतते हैं लेकिन ये खतरे को और बढ़ा सकता है।