[gtranslate]
world

अधिकारों के लिए सड़कों पर उत्तरी अफगानी महिलाएं

तालिबान सत्ता आने के बाद से ही अफगानी महिलाओं पर तालिबानियों द्वारा कई तरह के प्रतिबंध लगा दिए गए। जिसकी वजह से अफगानी महिलाओं और लड़कियों का जीना दुश्वार बना हुआ है। सत्ता काबिज होने के बाद से ही तालिबानियों ने अफगानी महिलांओं के अधिकारों का हनन करना शुरु कर दिया।  हाल ही में एक बार फिर अफगान में अपने अधिकारों की मांग के लिए प्रदर्शन किया गया है। यह प्रदर्शन अफगानी महिलाओं द्वरा काबुल की सड़को पर किया गया । टोलो न्यूज के अनुसार , प्रदर्शन करती महिलाओं ने छठी कक्षा से अधिक लड़कियों की पढ़ाई सहित महिलाओं के लिए नौकरी की मांग की है । जिसके लिए वो सड़कों पर निकली हैं। गौरतलब है कि 15 अगस्त 2021 को तालिबान ने अफगानिस्तान पर अपना कब्जा किया । जिसके बाद से ही तालिबान राज में अफगानी महिलाओं की आजादी और उनके अधिकारों पर प्रतिबंध, विश्व की चिंता बन गई है।महिलाओं के अधिकार छीने जाने और उन पर बेतुके नियम कानूनों को लागू करने को लेकर अंतराष्ट्रीय स्तर पर तालिबानी सत्ता की आलोचना कई बार की गई है। महिलाओं द्वारा किये जा रहे इस प्रदर्शन को लेकर गृह मंत्रालय के एक पूर्व कर्मचारी, मारघलारे ने कहा है कि , ” हम संयुक्त राष्ट्र और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से हम पर ध्यान देने और महिलाओं को उनके अधिकारों के उल्लंघन से बचाने का आह्वान करते हैं।”

अफगानिस्तान की आर्थिक और मानवीय स्थिति दोनों ही ठीक नहीं है। तालिबान सत्ता के बाद से ही कर्मचारियों को अभी तक बराबर वेतन नहीं मिल पा रहा। ऐसे में रोजगार की कमी और तालिबान के अत्याचारों का महिलाएं शिकार हो रही है। अफगानिस्तान में शिक्षा सिमित कर दी गई है। जिसके कारण महिलाओं को प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होना पड़ा। महिला प्रदर्शनकारियों ने विरोध करते हुए अपने शैक्षिक दस्तावेज दिखाए और सरकार से नौकरी सहित शिक्षा की मांग की। टोलो न्यूज के मुताबिक उनसे एक प्रदर्शनकारी शोकोर्या ने कहा, “हमारे हाथ में जो दस्तावेज है वो बेकार है क्योंकि हम सभी घर पर हैं।  हमारे पास कोई नौकरी नहीं है।

अपने अधिकारों और तालिबान के नियम कानून के विरोध में अफगानियों ने कई दफा विरोध प्रदर्शन किया है। लेकिन तालिबान सत्ता उनके प्रदर्शनों को किसी न किसी तरीके से दबाता रहा है। इस प्रदर्शन से पहले काबुल में 16 जनवरी को एक और विरोध प्रदर्शन हुआ था। जिसमें तालिबान ने क्रूर प्रतिक्रिया दिखाई थी। उस दौरान प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए उन पर काली मिर्च स्प्रे और बिजली के झटके वाले उपकरणों का इस्तेमाल करने के लेकर धमकाया गया था । यही नहीं प्रदर्शनकारियों पर हमले भी किए गए थे।

 

तालिबानी शासन में थम नहीं रहा महिलाओं पर अत्याचार

You may also like

MERA DDDD DDD DD