[gtranslate]
world

क्या अमेरिका में थमेगी गोलीबारी?, सीनेट में पास हुआ गन कंट्रोल बिल

अमेरिका दुनिया का सबसे शक्तिशाली देश माना जाता है। यहां के नागरिकों को सुखद जीवन जीने की तमाम सुविधाएं हासिल हैं। इसके बावजूद विरोधाभास यह है कि अमेरिकी समाज में हिंसा दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। हिंसा की यह प्रवृति इतनी गहरी हो चुकी है कि आए दिन स्कूलों में गोलीबारी की घटनाएं सामने आती रहती हैं। खुलेआम हो रही इस गोलीबारी को देखते हुए अमेरिकी सीनेट में गन कंट्रोल को लेकर काफी अहम बिल पास कर दिया गया है। पिछले कई सालों से इस बिल को पास करने के लिए अमेरिका में मांग जारी थी। लेकिन गल लॉबी की वजह से बिल रुका हुआ था। लेकिन सीनेट से पास होने के बाद अमेरिकी संसद में गन कंट्रोल बिल को पास कराया जाएगा।

गन कंट्रोल बिल सीनेट में पास

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने फैसला दिया था कि सार्वजनिक जगहों पर बंदूक लेकर जाना लोगों का संवैधानिक अधिकार है। लेकिन बावजूद इसके अमेरिकी सीनेट द्वारा इस बिल को पास कर दिया गया है। अब यह बिल अमेरिकी संसद में पास होने के लिए जाएगा, जहां लगातार संसद की स्पीकर नैन्सी पॉलिसी बिल के समर्थन में बयान दे रही हैं। वहीं, अमेरिकी संसद में चूंकी डेमोक्रेटिक सांसदों की संख्या अधिक है, तो माना जा रहा है कि, बहुत ही सरलता से बंदूक पर लाए गये इस बिल को पास करा लिया जाएगा।

बाइडेन ने व्यक्त की खुशी

वहीं, सीनेट में बिल पास होने के बाद राष्ट्रपति जो बाइडेन ने खुशी जाहिर की है और उन्होंने कहा कि यह द्विदलीय कानून अमेरिकियों की रक्षा करने में सहायक होगा। इसकी वजह से बच्चे सुरक्षित रहेंगे। उन्होंने कहा कि प्रतिनिधि सभा को इस द्विदलीय विधेयक पर तुरंत मतदान करना चाहिए और इसे मेरे टेबल पर भेजना चाहिए।

 

गन कंट्रोल बिल

1787 में अमेरिका का संविधान बनकर तैयार हो गया था। चार साल बाद इसमें संशोधन कर नागरिकों को हथियार रखने की अनुमति दे दी गई। इसके पीछे भी एक विचार था कि हर व्यक्ति को अपनी संपत्ति की सुरक्षा करने का अधिकार होना चाहिए। बंदूकों के मामले में अमेरिकी संविधान को इंग्लैंड के संविधान ने काफी हद्द तक प्रभावित किया। 1689 में इंग्लैंड ने इंग्लिश बिल ऑफ राइट्स पेश किया था। इसमें भी व्यक्तिगत सुरक्षा पर बल दिया गया था।

लेकिन धीरे-धीरे जो बंदूक सुरक्षा के लिए उठाई गई थी अब वह अमेरिका में संस्कृति का हिस्सा बन गई। क्योंकि आम नागरिकों के बंदूक रखने के मामले में अमेरिका दुनिया में सबसे आगे है। स्विट्जरलैंड के स्मॉल आर्म्स सर्वे यानी SAS की रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया में मौजूद कुल 85.7 करोड़ सिविलियन गन यानी बंदूकों में से अकेले अमेरिका में ही 39.3 करोड़ सिविलयन बंदूक मौजूद हैं। दुनिया की आबादी में अमेरिका का हिस्सा 5% है, लेकिन दुनिया की कुल सिविलियन गन में से 46% अकेले अमेरिका में हैं।

अक्टूबर 2020 में आए गैलप सर्वे के मुताबिक, 44% अमेरिकी वयस्क उस घर में रहते हैं, जहां बंदूकें हैं, इनमें से एक तिहाई वयस्कों के पास बंदूकें हैं।

यह भी पढ़ें : जानिए कैसे अमेरिका में सुरक्षा से संस्कृति बनी बंदूक

You may also like

MERA DDDD DDD DD