दक्षिण अफ्रीका के अंगोला की एक महिला इसाबेल डाॅस सैंटोस इन दिनों सुर्खियों में है। दरअसल, वे सिर्फ इसलिए सुर्खियों में नहीं हैं कि आज वे अफ्रीका की सबसे धनी महिला हैं, बल्कि उन पर आरोप है कि अपने राष्ट्रपति पिता के रुतबे का इस्तेमाल कर उन्होंने अपने देश के साथ धोखाधड़ी कर अमीरी हासिल की है। इसाबेल के पास दो अरब डाॅलर से अधिक की संपत्ति बताई जाती है। 2013 में दुनिया की प्रसिद्ध पत्रिका फोब्र्स ने इन्हें खास तरजीह दी थी।
दरअसल, दक्षिण-पश्चिमी अफ्रीका में एक देश है अंगोला। जिसकी सीमा अटलांटिक समुद्र से लगी हुई है। अंगोला में पेट्रोलियम तेल और सोना जैसे खनिजों का भंडार है। 1975 में पुर्तगाल से स्वतंत्र होने के बाद यहां 27 वर्षों तक गृहयुद्ध चला। जिसमें पुर्तगाल समेत रूस, क्यूबा, अमेरिका और दक्षिण अफ्रीका का हस्तक्षेप रहा था। आज चीन इस देश का सबसे बड़ा व्यापारिक सहभागी है। चीन का सबसे अधिक पेट्रोलियम यहीं से आता है।
पूर्व राष्ट्रपति जाॅर्ज एडवर्टी डाॅस सैंटोस की बेटी इसाबेल डाॅस सैंटोस अफ्रीका की सबसे धनी महिला हैं। लेकिन कहा जा रहा है कि यह संपत्ति उन्होंने अपनी मेहनत से नहीं बल्कि अपने देश को लूटकर अर्जित की है। अब यह साबित भी हो गया है कि उन्होंने खुद को अमीर बनाने के लिए अपने ही देश की संपत्ति को लूटा है। यह खुलासा एक नहीं पूरे सात लाख दस्तावेजों के लीक हो जाने के बाद सामने आया है। फिलहाल मामला उजागर हो जाने के बाद अंगोला सरकार ने इस महिला के महिला के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।
इसाबेल के पास रूस और अंगोला देशों की नागरिकता है। दस्तावेजों से खुलासा हुआ है कि अपने पिता के राष्ट्रपति रहने तक इसाबेल ने भूमि, हीरे, तेल और टेलीकाॅम से जुड़े सौदों में काफी लाभ कमाया और किस तरह उन्होंने संसाधनों का इस्तेमाल खुद को अमीर बनाने के लिए किया। इसी क्रम में लिस्बन-स्थित यूरोबिक बैंक की शाखा ने हाल में कहा था कि वह इसाबेल के साथ वाणिज्यिक संबंध को समाप्त कर रहे हैं। बैंक दसियों लाख के लेन-देन की जांच भी कर रहा है।
इसाबेल इस बैंक की सबसे बड़ी शेयर धारक हंै। उनके खिलाफ दस्तावेज सामने आए थे। इसाबेल इस समय अंगोला में नहीं रहती हैं, लेकिन अंगोला के अटार्नी जनरल ने कहा है कि सैंटोस को देश वापस लाने के लिए सरकार सभी संभावित साधनों का इस्तेमाल करेगी। जहां उन्हें संभावित भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना करना होगा। पिछले महीने उनके पति और पुर्तगाली व्यापार सहयोगी की संपत्ति जब्त की गई है।