[gtranslate]
world

ब्रिटेन में देह व्यापार करने को क्यों मजबूर हैं महिलाएं

Britan

युद्ध और अस्थिरता जैसी दशाओं का सर्वाधिक शिकार महिलाएं होती हैं। विश्व के हर कोने से घर-परिवार से लेकर राष्ट्र तक को संवारने में योगदान देने वाली स्त्रियां ऐसे पीड़ादायी हालातों में वेश्यवृति को मजबूर हो जाती हैं। इस मामले में विकसित देश हो या अविकसित हर देश में स्त्रियों की मुश्किलें बढ़ जाती हैं।

हमेशा से ही युद्ध हो या महंगाई की मार महिलाएं पर इनका सबसे अधिक बुरा प्रभाव पड़ा है। आधी-आबादी को ही घाव मिलते हैं। कुछ ऐसा ही घाव झेल रही हैं ब्रिटेन की महिलाएं। ब्रिटेन जैसे संपन्न देश में भी बढ़ती महंगाई अब लोगों को परेशान करने लगी है। महंगाई के चलते अब महिलाएं अपनी जरूरतें पूरी करने के लिए वेश्यावृत्ति का सहारा ले रही हैं। इंग्लिश कलेक्टिव ऑफ प्रॉस्टिट्यूट्स नामक संस्था की एक रिपोर्ट के अनुसार बढ़ती महंगाई के कारण वेश्यावृत्ति का धंधा अब पहले की तुलना में कई गुना बढ़ गया है। यह संस्था महिलाओं को वेश्यावृत्ति से बाहर निकालने में मदद करती है।

स्काई न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, महिलाओं ने अपनी दैनिक जरूरतों को पूरा करने के लिए वेश्यावृत्ति का धंधा शुरू कर दिया है। उत्तरी लंदन का यह राष्ट्रीय संगठन महिलाओं को यौन गतिविधियों के सभी क्षेत्रों में अपनी रक्षा करने की सलाह देता है। इसके साथ ही महिलाएं इंग्लिश कलेक्टिव ऑफ प्रॉस्टिट्यूट्स से भी कानूनी सलाह ले रही हैं। संगठन के मुताबिक इस तरह की सलाह लेने वाली महिलाओं की संख्या में अब 33 फीसदी का इजाफा हुआ है।

पिछले 30 वर्षों में हजारों महिलाओं की मदद करने वाली एक प्रवक्ता, निक्की एडम्स ने कहा कि जीवन की बढ़ती लागत महिलाओं को कई तरह से यौन क्रियाओं में शामिल होने के लिए मजबूर कर रही है, चाहे वह सड़क पर, परिसर में या ऑनलाइन हो। वेश्यावृत्ति से कमाए पैसों से ये महिलाएं अब घर का खर्च चला रही हैं।

पालतू कुत्तों और बिल्लियों को खिलाना मुश्किल

बढ़ती महंगाई का खामियाजा पशु भी भुगत रहे हैं। लोगों द्वारा अपने पालतू जानवरों को खिलाने में विफल रहने के बाद RSPCA ने पिछले महीने इंग्लैंड में 19,500 कुत्तों और बिल्लियों को खिलाया, जो जनवरी में नौ हजार से अधिक था। यह संस्था पशुओं को भोजन उपलब्ध कराती है ताकि भोजन के अभाव में पशुओं की मृत्यु न हो।

You may also like

MERA DDDD DDD DD