पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले चुकी कोरोना महामारी का असर अब कई देशों में कम होता नजर आ रहा है। जिसके चलते विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा अब महामारी के अंत की घोषणा करने की संभावना जताई जा रही है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के विशेषज्ञों ने इस पर चर्चा की है। कोरोना महामारी दो साल पहले शुरू हुई थी और अब तक इससे कई देश जूझ रहे हैं। परन्तु धीरे-धीरे कोरोना पीड़ितों की संख्या में गिरावट आई है इसलिए कोरोना महामारी के खात्मे की घोषणा के नतीजों पर भी चर्चा चल रही है।
दुनिया भर के कई देशों में कोरोना वायरस की संख्या में तेजी से गिरावट आ रही है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) इस बात पर चर्चा कर रहा है कि कोरोना महामारी के अंत को समझने के लिए क्या मापदंड होने चाहिए। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अधिकारियों ने साफ कर दिया है कि जल्द ही कोरोना महामारी के खात्मे की घोषणा नहीं की जाएगी। अधिकारियों ने कहा कि संबंधित समिति कोरोना लहर की समाप्ति की घोषणा के लिए आवश्यक मानदंडों की जांच कर रही है।
इस बीच चीन में एक बार फिर कोरोना भयंकर रूप ले रहा है। चीन में लगभग दो साल में पहली बार कोरोना के 3,300 से अधिक मामले सामने आए। कई शहरों में लोगों को घरों से बाहर निकलने की इजाजत नहीं है। शंघाई में स्कूल बंद कर दिए गए हैं। कई शहरों में लॉकडाउन लागू कर दिया गया है। शेनझेन शहर में लॉकडाउन की घोषणा की गई है।दूसरी तरफ हांगकांग में हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। अधिकारियों ने 27,647 नए कोरोना वायरस मामलों की पुष्टि की है। 87 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। अब तक 3,729 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। वियतनाम में कोरोना की लहर चल पड़ी है। एक हफ्ते में 14 लाख संक्रमित लोग मिले हैं।
यह भी पढ़ें : महासागरों में मछलियों के कुल वजन से भी ज्यादा होगा प्लास्टिक
कोरोना विलुप्त होने की लड़ाई 2019 के अंत से दुनिया भर में चल रही है, और इसका समाधान अब तक नहीं हुआ है। प्रकोप के बाद से अमेरिका सबसे अधिक प्रभावित हुआ है। यहां वायरस अपने चरम पर है। इसके अलावा कोविड 19 ओमीक्रोन का नया वेरिएंट 149 देशों में फैल गया है। इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या में तेजी से वृद्धि हुई है। वैश्विक स्तर पर कोविड 19 मौतों की संख्या में तेजी से बढ़ रही है।