दुनियाभर में कोरोना वायरस की दहशत है। इस वायरस से जुड़े केस लगातार बढ़ रहे हैं। जिसके कारण कई देशों में लॉकडाउन है। वहीं अब विश्व में कई ऐसे देश हैं जहां अब लॉकडाउन खोलने के प्रयास हो रहे हैं। अब तक पूरे विश्व में कोरोना वायरस ने 119,729 लोगों की जान ली है।
कुछ देशों ने बाकी देशों की तुलना में लॉकडाउन का पहले एलान कर दिया था। इसलिए इस वायरस से ये देश ज्यादा प्रभावित भी नहीं हुए। जबकि यूरोप में यह विनाशक रूप में है। लेकिन फिर भी इन देशों में धीरे-धीरे से ही छूट दी जाएगी।
चेक रिपब्लिक
यहां अभी केवल हार्डवेयर और साइकल स्टोर, टेनिस, स्विमिंग सुविधाएं ही चालू की जाएंगी। जिसके कारण यहां के लोग बेहद खुश है और उनका कहना है कि उनका सिस्टम काफी बढ़िया है। साथ ही लोग अपनी जिम्मेदारी को भी समझ रहे हैं। आज ही यहां लोगों को बिना मास्क के अकेले एक्सरसाइज करने की अनुमति भी दे दी गई है। कुछ निर्देश भी दिए गए हैं कि अभी किसी भी स्पोर्ट्स फैसिलटी में दो से अधिक लोग एक साथ नहीं रह सकेंगे और वे शावर या लॉकर का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे। यहां बाहर ट्रैवल की अनुमति भी होगी।
डेनमार्क
यहां अभी कुछ स्पष्ट नहीं है। अगर स्थिति स्थिर रही तो डेनमार्क में किंडरगार्टन स्कूल खुलेंगे लेकिन ज्यादातर रिस्ट्रिक्शन लागू रहेंगे। यहां कुछ चरणों में ढील दी जाएगी। यहां 10 मई तक 10 से ज्यादा लोगों के एकत्रित होने पर पाबंदी है। साथ ही अभी चर्च, सिनेमा हॉल और शॉपिंग सेंटर बंद हैं। सभी त्योहारों या जलसों के आयोजन पर अगस्त माह तक रोक है। यहां फिलहाल बॉर्डर भी सील रहेंगे।
नार्वे
यहां 20 अप्रैल से बाद से केजी स्कूल खुल जाएंगे। इसके बाद चौथी क्लास से स्कूल खोले जाएंगे। यूरोप में WHO के रीजनल डायरेक्टर डॉ हान्स क्लूग ने कहा कि यूरोप में हालात चिंताजनक हैं और अभी प्रतिबंधों में ढील देने का समय नहीं आया है। इस महामारी के केंद्र में यूरोप है। इस वायरस से प्रभावित 10 देशों में से 7 यूरोप में हैं।
ऑस्ट्रिया
ऑस्ट्रिया में अभी केवल छोटी दुकानें, हार्डवेयर और गार्डन स्टोर खोले जाने की अनुमति दी गई है। लेकिन सख्त निर्देश भी दिए गए हैं। जिसके अनुसार सुपरमार्केट और पब्लिक ट्रांसपोर्ट में लोग बिना मास्क नहीं घूम सकते हैं। यहां 1 मई से दुकानें, शॉपिंग सेंटर और हेयरड्रेसर खोल दिए जाएंगे। साथ रेस्तरां और होटेल भी मई में खुल जाएंगे।
स्विजरलैंड
स्विजरलैंड में सोशल डिस्टेंसिंग के लिए लगाए गए प्रतिबंध 26 अप्रैल तक जारी रहेंगे। उसके बाद ही सीमाएं और स्कूल खोलने पर कोई विचार किया जायेगा। अगर वायरस कंट्रोल में रहा था तो लोगों के इकट्ठा होने को भी इजाजत मिल सकती है।
स्पेन
इटली के बाद यूरोप में भी मौतें का सिलसिला जारी है। इटली के बाद स्पेन में भी लगातार स्थिति ख़राब होती जा रही थी। फिलहाल स्पेन में लोग काम पर लौटने लगे हैं। साथ ही पुलिस ट्रांसपोर्ट हब्स पर लोगों को मास्क बांटती दिखी। यहां लगभग 3,00,000 लोगों को काम पर जाने की अनुमति मिल गई है। दुकानें, बाजार और बार 26 अप्रैल तक बंद है। हालांकि, इस फैसले का विरोध हो रहा है।