विश्व की महाशक्ति अमेरिका ने धार्मिक स्वतंत्रता के गंभीर उल्लंघन में लिप्त होने या ‘विशेष चिंता’ वाले देशों की एक लिस्ट तैयार की है। इस सूची में चीन, पाकिस्तान समेत 10 देश शामिल हैं।
अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन द्वारा एक बयान में कहा गया है कि बाइडन प्रशासन हर व्यक्ति के धर्म या विश्वास की स्वतंत्रता के अधिकार के लिए प्रतिबद्ध है, जिसमें मानवाधिकारों के उल्लंघन का विरोध करना भी शामिल है।
बयान में विदेश मंत्री ब्लिंकन ने कहा है, ‘मैं म्यांमार, चीन, इरीट्रिया, ईरान, उत्तर कोरिया, पाकिस्तान, रूस, सऊदी अरब, ताजिकिस्तान और तुर्कमेनिस्तान को धार्मिक स्वतंत्रता के व्यवस्थित, सतत और गंभीर उल्लंघनों में शामिल होने या सहन करने के लिए विशेष चिंता वाले देशों के रूप में नामित करता हूं।’
ब्लिंकन द्वारा कहा गया है कि वह विशेष निगरानी सूची में अल्जीरिया, कोमोरोस, क्यूबा और निकारागुआ को रख रहे हैं जो धार्मिक स्वतंत्रता के गंभीर उल्लंघनों में शामिल हैं या सहन कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें : उच्च शिक्षा के लिए शीर्ष स्थल बना अमेरिका
इसके अलावा विशेष निगरानी सूची में 4 देशों, अल्जीरिया , कोमरोस, क्यूबा और निकारागुआ को रखा गया है। अमेरिका ने कुछ आर्गेनाइजेशनों को विशेष चिंता वाली लिस्ट में शामिल किया है। जिसमें तालिबान भी शामिल है। विदेश मंत्री ब्लिंकन ने कहा कि दुनिया में कई देश ऐसे हैं जहां की सरकार लोगों का शोषण केवल इसलिए कर रही है क्योंकि वे अपनी मान्यता के अनुसार जीवन जीना चाहते हैं।
चिंता वाले दस देशों की लिस्ट
म्यांमार
चीन
इरिट्रिया
ईरान
उत्तर कोरिया
पाकिस्तान
रूस
सऊदी अरब
ताजिकिस्तान
तुर्कमेनिस्तान