[gtranslate]
world

अश्वेत जॉर्ज फ्लॉयड की हत्या को लेकर प्रदर्शन, अपने लोगो को ट्विटर ने किया ब्लैक

अश्वेत जॉर्ज फ्लॉयड की हत्या को लेकर प्रदर्शन, अपने लोगो को ट्विटर ने किया ब्लैक

अमेरिका में अश्वेत व्यक्ति जॉर्ज फ्लॉयड की हत्या का मामला जोर पकड़ता जा रहा है। इसके खिलाफ कई इलाकों में विरोध-प्रदर्शन हो रहे हैं। कई अमेरिकी व्हाइट हाउस के बाहर भी प्रदर्शन कर रहे हैं। लोगों ने व्हाइट हाउस के बाहर इकट्ठा होकर नारेबाजी की।

खबरों के मुताबिक, प्रदर्शनकारियों ने प्लास्टिक की बोतलों में पानी भरकर पुलिसकर्मियों पर फेंके। जिसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को पर आंसू गैस के गोले छोड़े। जिससे नाराज प्रदर्शनकारियों ने व्हाइट हाउस के नजदीक शेवरलेट की गाड़ियों में आग लगा दी।

140 शहरों में विरोध-प्रदर्शन

बताया जा रहा है कि ये आग अमेरिका के करीब 140 शहरों तक फैल गई है। वहीं राष्ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप की सुरक्षा को देखते हुए उन्हें एक घंटा बंकर में रखा गया है। अश्वेत व्यक्ति की हत्या पर सोशल नेटवर्किंग साइट ट्वीटर ने भी अपनी प्रतिक्रिया दर्ज कराई है।

विरोध का समर्थन करते हुए ट्विटर ने अपने लोगो का रंग बदलकर नीले रंग से काला कर दिया है। ट्विटर के पहचान चिन्ह के रूप में इस्तेमाल की गई नीली चिड़िया और कवर फोटो (बैकग्राउंड) को भी काला कर दिया है। #BlackLivesMatter हैशटैग का भी इस्तेमाल किया है।

https://twitter.com/TwitterTogether/status/1266173332140904449

इसके अलावा ट्विटर के टूगेदर अकाउंट से #BlackLivesMatter हैशटैग के साथ ट्वीट भी किया गया है। इस मुहीम में दूसरी कंपनियां में जुड़ गई हैं।

https://www.instagram.com/p/CA4WJuyMwY_/?utm_source=ig_web_copy_link

क्या है पूरा मामला

दरअसल, मामला बीते 25 मई की है। मिनेसोटा राज्य के मिनेपोलिस शहर से पुलिस को नंबर 911 पर एक कॉल आता है। एक व्यक्ति पुलिस को बताता है कि यहां रहने वाले अश्वेत नागरिक जॉर्ज फ्लॉयड ने 20 डॉलर के नकली नोट से सिगरेट खरीदी है। पुलिस आकर जार्ज को हिरासत में ले लेती है।

फिर एक पुलिस ऑफिसर आता है और जॉर्ज फ्लॉयड को जमीन पर लेटाकर उसके गर्दन पर 8 मिनट 46 सेकंड तक घुटने दबाए रखता है। जॉर्ज बार-बार कह रहे होते हैं कि वह सांस नहीं ले पा रहे हैं। फिर भी पुलिस अधिकारी ने अपना घुटना नहीं हटाता। जॉर्ज यह कहते-कहते बेहोश हो जाते हैं- “मैं सांस नहीं ले पा रहा हूं।”

हैरानी की बात ये है कि पुलिस अधिकारी ने फ्लॉयड की सांस रुकने के बाद भी अपना घुटना उसकी गर्दन से नहीं हटाया। वह तब हटे जब मेडिकल टीम वहां पहुंच गई। घटना में शामिल तीन और अफसर थे। जिनके नाम हैं- थॉमस लेन, जे. एलेक्जेंडर और टोउ थाओ। इनके खिलाफ भी जांच हो रही है।

जॉर्ज की मौत के बाद लोग पुलिस के इस रंगभेदी, नस्लभेदी अत्याचार के खिलाफ सड़कों पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। बता दें कि इस विरोध प्रदर्शन में अमेरिका के श्वेत लोग साथ मिलकर प्रदर्शन कर रहे हैं।

You may also like

MERA DDDD DDD DD