[gtranslate]
world

दुनिया की पांच सबसे बड़ी सैन्य शक्तियां

किसी भी देश की सुरक्षा उसकी सेना और रक्षा क्षेत्र से देखी जाती है। किसी भी देश की सेना ही उस देश की मजबूती होती है। इस समय रूस और यूक्रेन में जारी जंग ने पूरी दुनिया को सतर्क कर दिया है। तृतीय विश्व युद्ध के होने की आशंका के साथ ही यूक्रेन वर्तमान में युवाओं की सेना में भर्ती कर रहा है। तीसरे विश्व युद्ध के बाद कौन सा देश मजबूती से खड़ा हो सकता है, दुनिया में इसकी चर्चा जोरों पर है। इसी संदर्भ में ग्लोबल फायरपावर लिस्ट प्रकाशित की गई है, जिसमें दुनिया के सबसे बड़े देशों का तुलनात्मक अध्ययन शामिल है। इस सूची को संकलित करते हुए 50 विभिन्न फैक्ट्स को ध्यान में रखते हुए यह अनुमान लगाया गया है कि कौन सा देश बेहतर स्थिति में है।

दुनिया के पांच सबसे बड़े सैन्य देशों की सूची के अनुसार, जैसा की अमेरिका विश्व की महाशक्ति है इसलिए इस सूची में अमेरिका नंबर एक पर है। उनके पास 1.4 मिलियन यानी 14 लाख सक्रिय सैनिक हैं। पिछले साल अमेरिकी सुरक्षा बजट 700 बिलियन था। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर रूस है। रूस का सुरक्षा बजट 46 अरब है और इसमें 850,000 सैनिक हैं। रूस के पास 772 लड़ाकू जेट और 4,100 से अधिक अन्य विमान हैं।

तीसरे विश्व युद्ध को लेकर क्या सच हो जाएगी नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी

इस लिस्ट में चीन सबसे ऊपर है। चीन का रक्षा बजट 209 अरब है और उसके पास 20 लाख सक्रिय सैनिक हैं। चीन इकलौता ऐसा देश है जहां ज्यादातर काम सैनिकों द्वारा किया जाता है। भारत इस लिस्ट में चौथे नंबर पर है। भारत के पास 14 लाख सक्रिय सैनिक हैं। कुछ मामलों में भारत ने चीन को पीछे छोड़ दिया है। भारत के पास दुनिया का सबसे शक्तिशाली अर्धसैनिक बल है। भारत का रक्षा बजट 5.25 लाख करोड़ रुपये है। इस लिस्ट में जापान पांचवें नंबर पर है। उनके पास 2 लाख सक्रिय सैनिक हैं। लेकिन जापान एक शांतिप्रिय देश है। अमेरिका द्वारा परमाणु बम गिराए जाने से हुई तबाही से जापान अभी भी जूझ रहा है।

You may also like

MERA DDDD DDD DD